हरियाली महोत्सव में दिखा देश भक्ति का नजारा,रोपे गए पौध

हिन्दुस्तानी एकेडमी उत्तर प्रदेश प्रयागराज एवं पर्यावरण संरक्षण
पर 21 वर्षों से पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ पूरे देश में पेड़ प्यास पानी और पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही संस्था ग्लोबल ग्रीन्स के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दुस्तानी एकेडमी के गांधी
सभागार में *हरियाली महोत्सव* का भव्य आयोजन किया गया l *आज़ादी का अमृत महोत्सव* की श्रृंखला के क्रम में *मेरी माटी मेरा देश* का संदेश देने के लिए दोनों संस्थाओं द्वारा *मेरा पौधा* नाम से शहर के विभिन्न स्थानों के अतिरिक्त ग्लोबल ग्रीन्स के प्रधान कार्यालय और एकेडमी के परिसर में वृक्षारोपण किया गया ll
तत्पश्चात *पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका* विषययक सार्थक संगोष्ठी का आयोजन किया गया l संगोष्ठी के मुख्य अतिथि थे प्रख्यात साहित्यकार कविवर समालोचक *रविनंदन सिंह* जब कि वक्ताओं में डाॅ आशिया अल्वी, इंजीनियर स्वप्निल कुमार
शर्मा, अलंकृत और मिस्बाह इलाहाबादी प्रमुख रहे l इस सत्र का मंच संचालन अवधेश कुमार निषाद ने किया उन्होंने कहा कि आज का *युवा* वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपना कर पर्यावरण को संरक्षित और प्रदूषण मुक्ति में अहम भूमिका का निर्वाह कर सकता है ll
मुख्य अतिथि रविनंदन सिंह ने कहा पर्यावरण के लिए सबसे
अधिक घातक मनुष्य ही है और कोई नहीं l पर्यावरण संरक्षण के
लिए मनुष्य को अपने में सुधार करना अनिवार्य है llडाॅ.आशिया अल्वी ने अपने उद्बोधन के क्रम में कहा पर्यावरण संरक्षण मानवीय जीवन के संचय की सबसे महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी
इंजीनियर स्वप्निल कुमार शर्मा ने जल संरक्षण पर ठोस जानकारी दी l
मिस्बाह इलाहाबादी और अलंकृत ने भी वक्ता के रूप में अपने प्रेरक वक्तव्य से लोगों को संदेश दिया l इस सत्र का मंच संचालन व धन्यवाद ज्ञापन ग्लोबल ग्रीन्स के महासचिव
अवधेश निषाद ने किया।

दूसरे सत्र सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत मुख्य अतिथि कुलपति
उ.प्र.राजर्षि टंडन मुक्त वि.वि.
प्रोफेसर सीमा सिंह ने भी पौध
रोपण किया फिर दीप प्रज्ज्वलित कर के दूसरे सत्र की विधिवत शुरुआत की l दोनों
संसथाओं ने प्रोफेसर सिंह को सम्मान स्मृति चिन्ह शाॅल पौधा और *पूछती हैं मछलियों से मछलियां* ग़ज़ल संग्रह भेंट किया l इसी क्रम में सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह सर का भी सम्मान ग्लोबल ग्रीन्स के पदाधिकारियों ने किया । दूसरे सत्र का मंच संचालन मशहूर उद्घोषक व ग्लोबल ग्रीन्स के अध्यक्ष संजय पुरुषार्थी ने किया ।
