रिशिता मैनहट्टन अपार्टमेंट परिसर में निवासियों के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना हुआ शुरू
रिशिता मैनहट्टन अपार्टमेंट परिसर में निवासियों के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना हुआ शुरू
रिशिता मैनहट्टन अपार्टमेंट परिसर में निवासियों द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन धरना का आयोजन हुआ। इस धरना की अध्यक्षता डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह जी ने की।
धरने के दौरान आयोजित विशाल सभा में सैकड़ों निवासी एकजुट होकर उपस्थित हुए और दर्जनों निवासियों ने मंच से अपने विचार साझा किए। उन्होंने न केवल अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को रखा बल्कि सामूहिक तौर पर सोसाइटी की गंभीर समस्याओं — जैसे मूलभूत सुविधाओं की कमी, अनुचित वसूली, अधूरी परियोजना, सुरक्षा, पार्किंग, जल व विद्युत व्यवस्था आदि — को विस्तार से सामने रखा।
मुख्य वक्ताओं के विचार
• श्री चंद्र शेखर पांडेय, अध्यक्ष RMAOA: “निवासियों के धैर्य की अब और परीक्षा नहीं ली जा सकती। बिल्डर को वादे पूरे करने होंगे।”
• श्री कृष्ण कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष: “यह आ...







