तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न 8
रि-पुनर्स्थापन वन अनुसंधान केन्द्र, प्रयागराज में विभिन्न शासकीय सेवाओं के कर्मिकों हेतु भारत सरकार, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा प्रायोजित आजीविका सृजन के लिए अल्प ज्ञात फलों का मूल्यवर्धन विषय पर चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में वैज्ञानिकों एवं प्रशिक्षणार्थियों के मध्य संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए केन्द्र प्रमुख डा० संजय सिंह ने कहा अल्प ज्ञात फलों के द्वारा आजीविका सृजन के अवसर बढ़ाने की दिशा में व्यापक प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। इसके पूर्व कार्यक्रम समन्वयक डा० अनीता तोमर, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए अल्प ज्ञात फलों के पौधों की पौधशाला तकनीकों के अंतर्गत विभिन्न पौधों के बीजों के संकलन का उपयुक्त समय तथा रख-रखाव से अवगत कुराया। डा० जी० एस० तोमर, अध्यक्ष, विश्व आयुर्वेद मिशन ने अल्प ज्ञात फ...







