अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज (AKGEC) की टीम ने कृषि क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया
अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज (AKGEC) की टीम ने कृषि क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया
गाजियाबाद
ABES Engineering College, Ghaziabad में आयोजित IEEE द्वारा प्रायोजित 2nd International Conference (ICCSC-2026) में छात्रों के शोध पत्र 'AgriCrop' को प्रतिष्ठित 'Best Paper Award' से सम्मानित किया गया।
इस गौरवशाली उपलब्धि को सोवित सिंह और उनकी टीम ने हासिल किया। टीम में शामिल अन्य होनहार सदस्य — तुषार, विजय कुमार शाह, उत्कर्ष उपाध्याय और उत्कर्ष मिश्रा की टीम ने ने इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्रों ने यह सफलता अपने मेंटर संतोष कुमार उपाध्याय के विशेष मार्गदर्शन में प्राप्त की।
किसानों की मदद कैसे करेगा यह प्रोजेक्ट?
टीम के सदस्य सोवित सिंह ने बताया कि उनका मॉडल विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और भारतीय किसानों की जमीनी समस्याओं को हल करने के लिए...









