अधिवक्ताओं ने सीएम स्टेलिन का पुतला फूंका और ज्ञापन दिया डीएम को
अधिवक्ताओं ने सीएम स्टेलिन का पुतला फूंका और ज्ञापन दिया डीएम को
प्रयागराज जनपद न्यायालय के अधिवक्ताओं ने और हिन्दू समाज के लोगों ने एक ज्ञापन डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा है. और हिन्दू समाज के लोगों ने एम .के. स्टालिन मुख्यमंत्री तमिलनाडू का पुतला फूंका और प्रभू श्री राम का पुतला फूंकने वाले विधर्मी के खिलाफ़ आज तक कोई कार्यवाही न किए जाने के कारण हिन्दू समाज की धार्मिक भावनायें आहत हुई हैं.
ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार व राष्ट्रपति महोदय से मांग की गई है कि एसे विधर्मियों के खिलाफ़ राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दायर कर सख्त से सख्त कार्रवाई करें. अधिवक्ताओं की मांग है कि ऐसे कृत में लिप्त विधर्मियों पर रासुका जैसे गंभीर धाराएँ चलाई जायें और इन्हें न्याय संगत सजा मिले।
उक्त ज्ञापन देने वालों में
कुश श्रीवास्तव, प्रकाश द्विवेदी, आशीष मिश्रा (बाली), विनय ...









