प्रयागराज प्रेस क्लब के अध्यक्ष आलोक सिंह,सचिव अचिन्त्य और कोषाध्यक्ष आलोक मालवीय चुने गए
प्रयागराज प्रेस क्लब के अध्यक्ष आलोक सिंह,सचिव अचिन्त्य और कोषाध्यक्ष आलोक मालवीय चुने गए
प्रयागराज प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का किया गया गठन
प्रयागराज. प्रयागराज प्रेस क्लब की आम सभा की बैठक आज दिन में सिविल लाइंस स्थित क्लब कार्यालय में संपन्न हुई । बैठक में सर्वसम्मति से क्लब के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ ।
बैठक की शुरुआत में क्लब के अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने वर्ष पर्यन्त किये गए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया । पत्रकार हित में कार्य करने के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणीका चुनाव सम्पन्न हुआ । सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संयोजक पद पर हनुमत सिंह और आलोक कुमार सिंह को प्रयागराज प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना । इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद पर सुधीर शुक्ला, सचिव - अचिन्त्य रंजन मिश्रा, संयुक्त सचिव नवीन सारस्वत, कोषाध्यक्ष आलोक मालवीय, प्रचार सचिव पद पर र...









