कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने बनाये स्वादिष्ट पकवान
कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने बनाये स्वादिष्ट पकवान
पूनम संत महिला एवं विकास समिति द्वारा आर्य बेसिक जूनियर हाई स्कूल,पटपर, निकट सूबेदारगंज स्टेशन, राजरूपपुर, प्रयागराज में "कुकिंग प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया | जिसमें संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय पूनम संत ने सभी प्रतिभागियों को उनके द्वारा बनाए गए व्यंजनों को सराहा एवं उनको आने वाले कल में संस्थान द्वारा आयोजित अन्य प्रतिभाओं में भी हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह बात भी कहीं की महिलाओं में बहुत सारी छुपी प्रतिभाएं हैं जिनको बाहर लाने के लिए संस्थान निरंतर प्रयास कर रही है। प्रतिभागियों ने तरह-तरह के शुद्ध शाकाहारी स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर वहां उपस्थित अतिथियों का दिल जीत लिया और सभी ने प्रतिभागियों की बहुत ही सराहना की । प्रतियोगिता में पहले 3 स्वादिष्ट व्यंजनों को आकर्षक उपहार मिलें। जो क्रमशः है प्रथम लल...









