*रेल सुरक्षा बल उत्तर मध्य रेलवे द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते, रेल प्रहरी एवं ऑपरेशन अमानत*
रेलवे सुरक्षा बल/उत्तर मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न ऑपरेशन के तहत प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में आपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 04 बच्चों को बचाया गया। ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत एक केस का समाधान और ऑपरेशन अमानत के तहत कुल 11 यात्रियों को उनका छूटा सामान वापस लौटाया गया। विवरण निम्नवत् है-
*ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते -कुल 04 केस*
क आरपीएफ/मथुरा द्वारा 01 लड़के का रेस्क्यू - दिनांक 28.04.22 को आरपीएफ/मथुरा ने 12 साल के 01 लड़के का मथुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं0 01 से रेस्क्यू किया जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मुंबई के सारण पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 32 यू/एस 363 आईपीसी के तहत दर्ज की गई थी। संबंधित पुलिस थाने को सूचित किया गया और पुलिस के पहुंचने के बाद सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद बचाए गए लड़के को पुलिस को सौंपा गया।
ख आरपीएफ/पनकी धाम द्वारा 01 बालक का रेस्क्यू- दिनांक 28.0...



