Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

मंत्री नन्दी ने देवी पद्मावती का पूजन कर सर्वजन कल्याण की कामना की,माता पद्मावती की शरणागति दायित्वों के निर्वहन का सामर्थ्य उत्पन्न करती हैः नन्दी

मंत्री नन्दी ने देवी पद्मावती का पूजन कर सर्वजन कल्याण की कामना की,माता पद्मावती की शरणागति दायित्वों के निर्वहन का सामर्थ्य उत्पन्न करती हैः नन्दी

पिछले कुछ दिनों से धार्मिक यात्रा पर निकले उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने तिरूपति में प्रवास के दौरान रविवार को तिरूपति के निकट स्थित पद्मावती मंदिर में भगवान श्री व्यंकटेश्वर की धर्म पत्नी लक्ष्मी स्वरूपा पराम्बा मां पद्मावती का दर्शन किया। प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी व अन्य सदस्यों के साथ देवी पद्मावती का पूजन अर्चन कर मंत्री नन्दी ने सर्वजन कल्याण की कामना की।
लोकमान्यता है कि तिरूपति बालाजी के मंदिर में मांगी गई मन्नतें तभी पूरी होती हैं, जब व्यंकटेश्वर बालाजी के साथ ही देवी पद्मावती का भी आशीर्वाद साथ हो। पूजन-अर्चन के बाद मंत्री नन्दी ने कहा कि जगतपति नारायण की सतत सहचारिणी माता पद्मावती समृद्धि, दया और क्षमता की प्रतिमूर्ति हैं। उनकी कृपा से राष्ट की समग्र समृद्धि सुनिश्चित होती है। उनकी शरणागति दायित्वों के निर्वहन का सामर्थ्य उत्पन्न करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *