Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

पूनम संत महिला विकास समिति के सराहनीय कार्यों को देखते हुए कई समाजसेवियों ने समिति की सदस्यता ली

पूनम संत महिला विकास समिति के सराहनीय कार्यों को देखते हुए कई समाजसेवियों ने समिति की सदस्यता ली

पूनम संत महिला विकास समिति द्वारा  एक अति आवश्यक बैठक सृजन अस्पताल के सभागार, सिविल लाइंस,प्रयागराज में  आयोजित की गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण योजनाएं जो संस्थान द्वारा चलाई जाने वाली है उन पर चर्चा और उन पर क्रियान्वयन करने हेतु सभी पदाधिकारीयो ने अपने सुझाव साझा किए। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजना गुलाटी ने की एवं संचालन राष्ट्रीय सचिव अभिषेक संत ने किया। श्रीमती निशा जायसवाल को जिला महासचिव, असरा नवाज़ को जिला सचिव, गीता महाजन को नगर प्रभारी,वर्षा कुकरेजा को नगर महासचिव, प्रीति शर्मा नगर सचिव, डॉ कोमल जायसवाल को जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ सर्वसम्मति से उक्त पदों पर मनोनयन प्रदान किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना गुलाटी ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित। नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय संयोजक इसाबेल ब्रेनडिश  ने भी शुभकामनाएं दी। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष कामिनी जैन, प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉक्टर डॉ मेहा अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सविता अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता मध्यान, प्रदेश सचिन मधुलिका सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ सपना सिंह, जिला प्रभारी संगीता अठवानी, जिला उपाध्यक्ष रजनी रैतानी, नगर अध्यक्ष मीरा सिंह,नगर उपाध्यक्ष अंजली गुप्ता,नगर उपाध्यक्ष हेमा शर्मा,नगर सचिव प्रिया अग्रवाल, रंजना त्रिपाठी,मीना अरोड़ा आदि बड़ी संख्या में महिलाओं ने बैठक में हिस्सा लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *