Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

टिकट चेकिंग आय में प्रयागराज मंडल ने बनाया नया कीर्तिमान 5,279 यात्रियों से जुर्माना स्वरुप रु.36.28 वसूले

 

  • टिकट चेकिंग आय में प्रयागराज मंडल ने बनाया नया कीर्तिमान
    5,279 यात्रियों से जुर्माना स्वरुप रु.36.28 वसूले

  • दिनांक 11.05.2022 को प्रयागराज मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर चला चला विशेष टिकट चेकिंग अभियान ,अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए केवल एक दिन में में बिना टिकट, अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने, अनाधिकृत वैंडरो ,मास्क न धारण करने वाले तथा धूम्रपान करने वाले यात्रियों पर कार्यवाही करते हुए 5,279 यात्रियों से जुर्माना स्वरुप रु.36.28 लाख रेल राजस्व कि वसूली कि गयी |जो प्रयागराज मण्डल में एक दिन का सर्वाधिक रेल राजस्व के रूप में टिकट चेकिंग के द्वारा वसूल कि गयी राशि है | मंडल के टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा कार्य के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही प्रयागराज मण्डल मंडल टिकट चेकिंग से रिकॉर्ड अर्निंग प्राप्त कर सका है।
    उत्तर मध्य रेलवे ,प्रयागराज मंडल यात्री सेवा में सदैव तत्पर है, यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित टिकट लेकर ही यात्रा करे ,स्टेशन तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *