Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

*पं नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियो ने किया स्मरण*

 

प्रयागराज: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 58वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को लोगों ने याद करते हुए नमन किया। कांग्रेसियों ने प्रयागराज में पंडित नेहरू के पैतृक निवास आनंद भवन पर जाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इस दौरान उन्हें युवा पीढ़ी का रोल मॉडल बताया गया। इसके अलावा शहर में अलग अलग जगहों पर लोगों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी और जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने पंडित नेहरू को प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्ष और अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व वाला नेता बताया। वहीं कांग्रेसियों ने नेहरू को याद करते हुए कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन और हरित क्रांति के साथ ही उन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधा। पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। कांग्रेसजनों ने इस अवसर पर पंडित नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

आनंद भवन में इस अवसर पर: संजय तिवारी, हसीब अहमद, फुजैल हाशमी, मनोज पासी, सिद्धनाथ मौर्य, प्रदीप नारायण, राजबहादुर, किशोर वार्ष्णेय परवेज सिद्दीकी, महेश त्रिपाठी, नागेंद्र मिश्रा, इरशाद उल्ला समेत आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *