Thursday, September 19Ujala LIve News
Shadow

भुवनेश्वर में 67वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह में 156 रेल कर्मियों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Ujala Live

भुवनेश्वर में 67वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह में 156 रेल कर्मियों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

67 वें राष्ट्रीय रेल सप्ताह पुरस्कार-2022 के लिए उत्तर मध्य रेलवे के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 कर्मचारी एवं अधिकारी पुरस्कृत
उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी ने हिंदी निंबंध में जीता प्रथम पुरस्कार
भुवनेश्वर में समारोह में शामिल हुए महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे

भारतीय रेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मियों को प्रतिवर्ष रेल सप्ताह समारोह के दौरान सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में वर्तमान वर्ष 2022 के 67वें रेलवे सप्ताह पुरस्कार समारोह में आज सम्मानित किए गए 156 कर्मचारियों में से 5 उत्तर मध्य रेलवे के हैं।
इन 5 कर्मियों में श्री पंकज कुमार-की मैन, श्री अशोक कुमार गुप्ता-जूनियर इंजीनियर, सुश्री मानसी वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, श्री अमित गोयल वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर/समन्वय, श्रीमती आकांक्षा शर्मा उम मुख्य सामग्री प्रबंधक शामिल हैं।

1.ज्ञात हो कि, दिनांक 21.12. 2021 को प्रातः 6.58 बजे श्री पंकज कुमार कीमैन/साम्हो/गैंग न.58 किमी 1125/20-18 डाउन लाइन के एसईजे की टंग रेल में फ्रैक्चर देखा, फ्रैक्चर देखने के बाद उन्होंने ट्रैक का प्रोटेक्शन करने के साथ-साथ ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर साम्हो व गैंग के एस एस ई श्री मिन्टूराम को सूचित किया। इमरजेन्सी रिपेयर के उपरान्त पहली गाड़ी रोककर 10 कि.मी. प्रति घंटा गति प्रतिबन्ध से व बाद की गाड़ियों को 30 कि.मी. प्रति घंटा गति प्रतिबन्ध समय 7.40बजे लगाया।
2.श्री अशोक कुमार गुप्ता-जूनियर इंजीनियर –झांसी कारखाना ने अपने तकनीकी कौशल तथा अभिनवधर्मी व्यवहार के कारण विभिन्न कार्य कर रेलवे राजस्व की बचत की। इन्होंने आंतरिक स्रोतों से पॉवर ऑपरेटेड लिफ्टिंग बैरियर, एस ए पी डब्ल्यू (Semi-automatic pillar ’Body side stanchion’ welding) मशीन, कोन टेस्टिंग मशीन आदि सहित कारखाने के कबाड़ से दर्शनीय हेरिटेज पार्क का निर्माण किया है।
3.सुश्री मानसी वर्मा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आगरा मंडल ने अपने कार्य निष्पादन के दौरान मानव संसाधन नियोजन, करियर प्रगति, प्रशिक्षण, शिकायत निवारण, एवं कर्मचारी कल्याण सहित मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़े कार्यों में अपने सकारात्मक प्रबंधन से नए आयाम स्थापित किए। इन्होंने कोविड के दौरान अपनी डिजिटल पहल के तहत पैरामेडिक्स एवं डॉक्टरों की नियुक्ति के समय वीडियो साक्षात्कार कर भर्ती प्रक्रिया को त्वरित एवं सुरक्षित रूप से संम्पन्न कराया गया।
4. श्रीमती आकांक्षा शर्मा उप मुख्य सामग्री प्रबंधक/जीएसडी/झांसी के पद पर कार्यरत हैं। ये अपने कुशल मार्गदर्शन से सभी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करती हैं और इन्होंने कोविड के कठिन दौर में लॉकडाउन के दौरान विशेष प्रयास करते हुए सभी सामग्रियों की उपलब्धता निर्बाध बनाए रखी और कई अप्राप्य सामग्रियों के मुद्दों को अपने तत्पर प्रयासों से समाधान किया। इन्होंए औसत् निविदा अवधि को 40 दिन से घटा कर 10 दिन करने में भी सफलता प्राप्त की।
5.इसी क्रम में श्री अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर/समन्वय/झांसी के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने झांसी- कानपुर दोहरीकरण, बिरलानगर-उदीमोड़, महोबा –खजुराहो रेल विद्युतीकरण परियोजनाओं में विशेष योगदान दिया है। इन्होनें अपने कुशल नेतृत्व से सिगनल विफलताओं में 26.95% की कमी लाई है। इसके अतिरिक्त झांसी मंडल में संकेत एवं दूरसंचार विभाग के सर्वांगीण उन्नयन में इनका महत्वपूण योगदान रहा है।
6. प्रमुख मुख्य इंजीनियर के सचिव श्री नितिन गर्ग ने खेल के प्रति भारतीय रेलवे के योगदान के बारे में अपने निबंध के लिए हिंदी निबंध में प्रथम पुरस्कार जीता। आज उनको भी सम्मानित किया गया।
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री प्रमोद कुमार ने इन अधिकारियों एवं कर्मचरियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि, ये पुरस्कार इनको आगे भी अच्छा कार्य करने को प्रेरित करेंगे, साथ ही साथ अन्य रेलकर्मी भी इनसे प्रेरणा लेंगे।
पुरस्कार वितरण समारोह आज भुवनेश्वर में सम्पन्न हुआ जहां माननीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 156 रेलकर्मियों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें