Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

सखी जोड़ो अभियान” का हुआ शुभारंभ,हांथ से हाथ मिलाकर बनेगी नई ताकत

सखी जोड़ो अभियान” का हुआ शुभारंभ,हांथ से हाथ मिलाकर बनेगी नई ताकत

11 करोन सखियां देश भर में होंगी एक साथ

प्रयागराज।पूनम संत महिला एवं विकास समिति के द्वारा सिविल लाइंस के एक होटल में संस्था द्वारा बनाई गई एक नई योजना ” सखी जोड़ो अभियान” का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शिखा दरबारी मुख्य आयकर आयुक्त प्रयागराज, विशिष्ट अतिथि किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी

एवं हित पारस महाराज सेवा अधिकारी हित लाडली कुंज मंदिर पंजाब उपस्थित रहे। संस्था की अध्यक्ष पूनम संत ने बताया कि यह योजना संस्था द्वारा ज्यादा से ज्यादा सखी रूप में महिलाओं को संगठित करने और उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत अमीर गरीब असहाय बेरोजगार आदि हर वर्ग की महिलाएं

आपस में जुड़कर एक दूसरे के सहयोग हेतु संस्थान द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में सहायता प्रदान कर सकती हैं। संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजन गुलाटी ने बताया कि संस्था ने 11000 महिलाओं को हर वर्ष जोड़ने का संकल्प लिया है। इस योजना में डॉक्टर, इंजीनियर,अध्यापिका,दर्जी,नर्स,विद्यार्थी,गृहिणी, आदि हर महिला जुड़ सकती है और एक दूसरे की सहायता कर सकती है। संस्था की राष्ट्रीय संयोजिका इसाबेल ब्रेंडिश ने बताया कि यह एक बहुत ही लाभकारी एवं हितकारी योजना है जिसका हमारी माताएं बहने ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकती हैं।

उपस्थित सभी अतिथियों ने इस योजना के शुभारंभ के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं एवं आशीष वचन संस्थान को व संस्थान के सभी पदाधिकारी और जुड़ी हुई सभी सखियों को दी और आशा की की यह योजना आने वाले समय में मील का पत्थर बनकर दिखाएगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाएगी। इस आयोजन में सभी अतिथियों ने केक काटकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस योजना को खुशी-खुशी शुरू किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की प्रदेश अध्यक्ष कामिनी जैन ने किया एवं संचालन अर्चना मौर्य ने किया। कार्यक्रम में संस्था द्वारा मुख्य रूप से भजन गायन के लिए इस्कॉन प्रयागराज के विशाल प्रभु जी एवम नृत्य प्रस्तुति के लिए किरण गुप्ता जी को धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के सचिव अभिषेक संत, प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ मेहा अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सविता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष साधना सिंह, नगर प्रभारी गीता महाजन,नगर संयोजिका प्रीति शर्मा, श्रृष्टि कुमारी,चाहत तिवारी,सीमा देवी ,रेखा देवी,रानी ,ज्योति देवी,गीता, रेनू केसरवानी, सतिकला,आदि बड़ी शख्या में महिलाएं शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *