राष्ट्र सेविका समिति का मानना है कि किसी भी राष्ट्र और समाज का आधार मातृशक्ति है। राष्ट्र और समाज को सशक्त, उत्तरदायी मूल्यनिष्ठ और लोकोपरक बनाने हेतु समाज के विभिन्न अंग राजनीति, मीडिया, प्रशासन और न्यायालय के क्षेत्रों को मूल्यनिष्ठ बनाने का आधार परिवार है। परिवार और समाज रचना महिला के महती दायित्व के दायरे में आता है। अतः सर्वप्रथम स्त्री को शारीरिक, मानसिक, सांस्कृतिक व बौद्धिक रूप से सशक्त चेतनमयी और क्षमतावान होना आवश्यक है। राष्ट्र सेविका समिति विगत 86 वर्षों से स्त्री उत्थान की संकल्पना की दिशा में अनवरत कार्यरत है। विभिन्न स्तरों पर वर्गों, शैक्षणिक कार्यशालाओं एवं नियमित व साप्ताहिक शाखाओं के माध्यम से यह कार्य निरंतर गतिमान है। इसी श्रृंखला में राष्ट्र सेविका समिति “काशी प्रांत” के प्रयागराज, सुल्तानपुर, व प्रतापगढ़ विभाग के प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का आयोजन ज्वाला देवी विद्या मंदिर सिविल लाइंस प्रयागराज में किया जा रहा है।
यह पांच दिवसीय आवासीय समिति प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 8 जून 2022 से प्रारंभ होकर दिनांक 13 जून 2022 तक चलेगा। वर्ग उद्घाटन दिनांक 8 जून 2022 दिन बुधवार प्रातः 8:00 बजे एवं समापन 13 जून 2022 सायं 4:00 होगा।
आप से सविनय आग्रह है कि वर्ग के उद्घाटन एवं समापन कार्यक्रम को अपने प्रतिष्ठित समाचार-पत्र में स्थान देने की कृपा करें। प्रां
