Thursday, September 19Ujala LIve News
Shadow

*आप के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव के प्रयागराज प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ।*

Ujala Live

 

*आप के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव के प्रयागराज प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ।*

संगठन निर्माण के क्रम में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद माननीय संजय सिंह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अट्ठारह जिलो के अध्यक्षों की सूची एवं दो महानगर अध्यक्षों की सूची जारी किया इसी सूची में जनपद प्रयागराज से सर्वेश यादव जी को प्रयागराज महानगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।मनोनयन के पश्चात लखनऊ से प्रथम नगर आगमन पर आज सिविल लाइंस पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सर्वेश यादव जी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया साथ ही साथ कार्यकर्ताओं ने उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया आपके नेतृत्व में जनपद प्रयागराज का महानगर संगठन सबसे मजबूत और संगठित संगठन होगा आने वाले नगर निकाय का चुनाव श्री यादव के नेतृत्व में पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी सर्वेश यादव जी पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आज मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी । श्री यादव जी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत में शामिल सभी साथियों का आभार व्यक्त किया और साथियों को अपने वक्तव्य में यह भरोसा दिलाया जनपद प्रयागराज आप महानगर संगठन के कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखा जाएगा श्री यादव ने कहा कि होने वाले नगर निगम, नगर निकाय के चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी एवं आम जनमानस और समाजसेवियों से भी इस बात की अपील किया की आम आदमी पार्टी ने शामिल होकर एक ईमानदार राजनीति की स्थापना करें।
स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित पूर्व महानगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा,श्रीमती शिमला से त्रिपाठी जी, डा०जावेद, संजय पाण्डेय, मो. कादिर भाई, निखिल भारतीय,अंजनी मिश्रा,कुलदीप यादव, राम लखन चौरसिया, विकास तिवारी,धीरज तिवारी, विकास पटेल, सतेन्द्र चौधरी,शैलेंद्र पाण्डेय, रितेश सिंह, हैदर, आकाश बारी, मो. सैफ, अमरेन्द्र शाही आदि साथी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें