Monday, March 16Ujala LIve News
Shadow

*औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने मनोकामना पूर्ति मंदिर में किया रूद्राभिषेक*

*लोक कल्याण एवं पुण्य की कामना की*
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन अर्चन कर मंत्री नन्द ने लोक कल्याण एवं पुण्य की कामना की। इस दौरान प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी जी भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी मंत्री नन्दी के साथ भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा, अर्चना और वंदना की। मंत्री नन्दी ने पूजन अर्चन के बाद कहा कि प्राचीन मनोकामना पूर्ति में पूजन अर्चन करने के बाद बहुत शांति मिलती है। जब भी मौका मिलता है, मनोकामना पूर्ति मंदिर में भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन करने चला आता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *