Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

शुधांशू उपाध्यक्ष को नवगीतकार पुरुस्कार 2022

देश के प्रख्यात नव गीतकार आदरणीय सुधांशु उपाध्याय को डॉक्टर शंभूनाथ सिंह नवगीतकार पुरस्कार 2022. ।
पुल कभी खाली नहीं मिलते, समय की जरूरत है यह, अक्षरों के पार जाकर, नवगीत संग्रह के साथ-साथ पत्रकारिता पर अनेक पुस्तकों का सृजन करने वाले एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान निराला सम्मान से सम्मानित होने के साथ-साथ अन्य प्रतिष्ठित सम्मानो से सम्मानित आदरणीय सुधांशु उपाध्याय जी को नवगीत के प्रवर्तक डॉक्टर शंभू नाथ सिंह जी की 105 वी जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष दिया जाने वाला डॉक्टर शंभू नाथ सिंह नवगीत पुरस्कार 2022,
21 जून को वाराणसी जनपद में डॉक्टर शंभू नाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाएगा।
सुधांशु उपाध्याय जी को सम्मान मिलने पर हंसवाहिनी संस्था ने अभिनंदन करने का निर्णय लिया है, के पुरस्कार मिलने पर संस्था के महासचिव गीतकार शैलेंद्र मधुर ने कहा कि यह सम्मान प्रयागराज जनपद के साथ-साथ हिंदी साहित्य का सम्मान है। सुधांशु जी के सम्मान पाने पर प्रख्यात उद्घोषिका आभा श्रीवास्तव ने कहा कि हम सबके गौरव का सम्मान वाराणसी की धरती पर हो रहा है, आदरणीय सुधांशु जी का सम्मान सही मायने में साहित्यिक रचना धर्मिता का सम्मान है।
सम्मान पाने से साहित्यकारों में हर्ष की लहर है हर्ष व्यक्त करने वालों में योगेंद्र कुमार मिश्र, प्रीता वाजपेयी, योगेश झमाझम , अमित जौनपुरी, अशोक सिंह बेशर्म, जितेंद्र मिश्र जलज, राम कैलाश पाल प्रयागी, धनंजय शाश्वत , लालजी सिंह देहाती, अमितआभास, विवेक स्वरूप बर्मा, नजर इलाहाबादी, सहित अन्य साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *