Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

व्यापारियों के हर सुख दुख में संगठन उनके साथ : जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी

व्यापारियों के हर सुख दुख में संगठन उनके साथ : जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी

रिपोर्ट विनीत सेठी

शंकरगढ़ (प्रयागराज) । आदर्श व्यापार मंडल के व्यापारियों ने अभिलाषा होटल झूंसी अंदावा में आयोजित होली मिलन समारोह में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व गले मिलकर फूलो की होली खेलते हुए होली की बधाई दी।
कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के लोगों ने हिस्सा लिया और व्यापारियों के साथ मिलकर फूलों की होली खेली। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के मंडल प्रभारी जिलाध्यक्ष प्रयागराज रमेश केसरवानी ने किया और संचालन गंगापार जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी व जिला महामंत्री भोला केसरवानी उर्फ पप्पू ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए व्यापारी भाइयों को धन्यवाद देते हुए होली की बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उतर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र गोयल ने व्यापारियों से कहा कि व्यापारियों का किसी भी प्रकार का उत्पीडन व शोषण बर्दाश्त नही किया जाएगा और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार हर वक्त व्यापारियों के साथ खड़ा है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष गंगा पार विनोद कुमार, भोला केसरवानी पप्पू, शास्वत अशोक तिवारी, विष्णु केसरवानी, राजेश गुप्ता, एल आई सी, फलवत कुमार, राजेश कुमार सोनी, विजय सोनी, अमन प्रकाश केसरवानी, अमित गुप्ता, शिवम केसरवानी, शिवम केसरवानी, मनोज तिवारी, वीरेन्द्र कुमार, योगेश केसरवानी, रामबाबू केसरवानी सहित दर्जनों व्यापारीगण रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *