Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

नगर निगम कक्ष समिति चुनाव में भाजपा के 8 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

 नगर निगम कक्ष समिति चुनाव में भाजपा के 8 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने विजयी प्रत्याशियों को दी शुभकामनाएं

 

प्रयागराज.प्रयागराज नगर निगम कक्ष समिति चुनाव में नगर निगम के सभी 8 जोन से भाजपा के सभी 8 प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हुए। नगर निगम प्रयागराज कक्ष समिति चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम के 8 जोन से 8 पार्षदों श्रीमती रोमा भारतीय, नीरज टंडन, विश्वास रावत, सोनू पाठक, राकेश जायसवाल, शिव भारतीय, सूबेदार भारतीय एवं सुमित निषाद को प्रत्याशी बनाया था जो नगर निगम कक्ष समिति के चुनाव में निर्विरोध विजयी हुए हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशी सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उन्हें माला पहनकर एवं मुंह मीठा कराकर जीत की शुभकामनाएं दी। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सभी विजयी प्रत्याशियों से उम्मीद है कि वे अपने क्षेत्र का चौमुखी विकास करेंगे और जनता की उम्मीदों पर और खरा उतरेंगे। विकास के साथ साथ भाजपा सरकार व संगठन की नीतियों रीतियों को जोन व वार्ड की जनता तक पहुंचाने का भी काम करेंगे। जिला महामंत्री रमेश पासी, नगर निगम उपाध्यक्ष सुनीता दरबारी, गुलाब सिंह पटेल, मो. आजम, मो. कसाना, राजू पाठक, विजय श्रीवास्तव, आनंद दुबे, अनुज कुशवाहा, , कुंज बिहारी मिश्रा विजय पटेल, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, अंगद पटेल, आदि ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *