Thursday, March 19Ujala LIve News
Shadow

हर घर तिरंगा अभियान: कोई घर छूटने न पाए हर घर तिरंगा लगाएं: संजय गुप्ता

 हर घर तिरंगा अभियान: कोई घर छूटने न पाए हर घर तिरंगा लगाएं: संजय गुप्ता

 

प्रयागराज हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के विभिन्न मंडलों में शुक्रवार को आहुत कार्य योजना बैठक में अभियान को लेकर रूपरेखा पर चर्चा परिचर्चा की गई। सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में सिविल लाइन्स मंडल की आयोजित बैठक में बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा बलिदान का प्रतीक है। कोई घर छूटने न पाए हर घर तिरंगा लगाएं ऐसी भावना लेकर व उद्देश्य बनाकर हर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। कार्यकर्ता अभियान को एक उत्सव के रूप में लें। महानगर के सभी 15 मंडलों में 10 से 12 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जानी है और 13 से 15 अगस्त तक तिरंगे का वितरण व घरों बाजारों दुकानों में तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जाना है। कार्यकर्ताओं से उम्मीद है कि प्रयागराज महानगर को अन्य अभियानों की तरह इस अभियान में भी आगे रखेंगे। विश्विद्यालय मंडल में काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, भरद्वाज मंडल में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौड़ ने आयोजित बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शिवकुटी, कीडगंज, मीरापुर मंडल की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्य योजना बनाई गई। इस अवसर पर डॉ शैलेष पांडेय, राघवेंद्र सिंह, रीता सिंह, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, प्रवक्ता राजेश केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, पार्षद पंकज जायसवाल, अजय श्रीवास्तव, हेमंत बनर्जी, त्रिवेणी राय, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *