Thursday, March 19Ujala LIve News
Shadow

गुरुपूर्णिमा से प्रारंभ हुआ चातुर्मास्य अनुष्ठान एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन सम्पन्न, की गई विश्व कल्याण की कामना

गुरुपूर्णिमा से प्रारंभ हुआ चातुर्मास्य अनुष्ठान एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन सम्पन्न, की गई विश्व कल्याण की कामना

श्री आद्य शंकराचार्य आश्रम गोवर्धन, पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरुशंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज के पावन सानिध्य में गुरुपूर्णिमा 10 जुलाई से प्रारंभ हुआ चातुर्मास्य अनुष्ठान एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन का एक महीना पूर्ण हो गया। आज श्रावण पूर्णिमा रक्षा बंधन पर्व पर नित्य की भांति विद्वान आचार्यों द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर यज्ञशाला में स्थापित गौरी गणेश, एवं देवमंडल पूजन के पश्चात बिधिवत पार्थिव पूजन एवं रुद्राभिषेक कर सनातन धर्म के उत्थान, देश की सुख समृद्धि की कामना की गयी। इस अवसर पर गोवर्धन पीठ के 145 वें शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज ने सभी को आशीर्वचन प्रदान किया।कार्यक्रम में देश विदेश सहित बिभिन्न राज्यों से राजनयिक, सामाजिक, धार्मिक प्रतिनिधिओं एवं श्रद्धालुओं का आगमन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *