रक्षा सूत्र बांधकर एकजुट रहने का स्वयंसेवकों ने किया संकल्प,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रज्जू भैया नगर की ओर से रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम आयोजित

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रज्जू भैया नगर प्रयाग दक्षिण की ओर से रविवार को अयोध्यापूरी बस्ती में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोला नाथ कुशवाहा तथा काशी प्रान्त के कार्यकारिणी सदस्य प्रो सतपाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता प्रो सतपाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह प्रमुख उत्सवों में रक्षाबंधन का विशेष स्थान है। जिसे संघ समरसता पर्व के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल भाई बहन के स्नेह का प्रतीक नहीं बल्कि संपूर्ण समाज को एक दूसरे की रक्षा करने और सदैव एकजुट रहने के संकल्प का प्रतीक है। कहा रक्षाबंधन का उत्सव केवल भाई और बहनों तक सीमित नहीं था यह परंपरा वर्तमान के कुछ कॉल करो में प्रचलित हुई लेकिन रक्षाबंधन का उत्सव भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से यह ही रही है। पहले यह उत्सव दूसरे रूप में मनाया जाता था। जिसमें कि ग्राम के पंडित ग्रामवासियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते थे। जिसका एकमात्र भाव यह था कि सभी ग्रामवासी एकजुट रहें और पूरे ग्राम समाज की रक्षा करें। रक्षाबंधन का यह पावन पर्व समाज के प्रत्येक व्यक्ति का यह संकल्प है कि वह राष्ट्र की रक्षा समाज की रक्षा पर्यावरण की रक्षा और समस्त प्राणिमात्र की रक्षा करेगा। अध्यक्षता कर रहे भोला नाथ कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर समाज में परस्पर सहयोग सौहार्द और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को पुनः दोहराया।
इस अवसर पर रज्जू भैया नगर के नगर संघचालक रवि प्रकाश भाग के सेवा प्रमुख सत्येन्द्र एवं भाग व्यवस्था प्रमुख आत्मादेव नगर कार्यवाह भूपेन्द्र नगर कार्यकारिणी तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मातृशक्ति बच्चे और समाज के सभी वर्गों की उपस्थिति रही।
