Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

माधव नगर में रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम से संपन्न

माधव नगर में रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम से संपन्न

 

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, माधव नगर भाग (दक्षिण प्रयाग) की ओर से हनुमान वाटिका, धूमनगंज में रविवार को रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अवनीश जी के नेतृत्व में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। शुरुआत “ऐसी लागी लगन” भजन से हुई, जिसके उपरांत तीज के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति मातृशक्ति द्वारा दी गई।

मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक सुबंधु जी ने रक्षाबंधन के वास्तविक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल रक्षा सूत्र बाँधने तक सीमित नहीं है, बल्कि माताओं और बहनों को राष्ट्र की रक्षा के संकल्प के साथ इसे मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हर नागरिक को जागरूक रहना आवश्यक है। जिस प्रकार अमेरिका में पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों के लिए वहां के इतिहास और संस्कृति की जानकारी रखना जरूरी होता है, उसी प्रकार हमें भी गंगा के इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र के गौरवस्थलों की जानकारी अवश्य रखनी चाहिए।

श्रीमान विजय जी ने नगर संचालक के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि नगर करवाह उग्रसेन जी के निर्देशन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संघ से जुड़ी पुस्तकें, यष्टि और दंड, भगवा ध्वज आदि सामग्री की बिक्री के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए। नगर के गणमान्य नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ इनका क्रय किया।

कार्यक्रम में संघ की आज्ञा श्रीमान शिव प्रकाश जी द्वारा दी गई। इस अवसर पर श्री वीर कृष्ण जी, नरेंद्र जी, रविंद्र जी, देवेश जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। लगभग डेढ़ सौ स्त्री-पुरुष एवं माताएं कार्यक्रम में शामिल हुए और आपस में रक्षा सूत्र बाँधकर भाईचारे का संदेश दिया।

सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देते हुए यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *