Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत स्वतंत्रता दिवस संगोष्ठी हुई आयोजित

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत
स्वतंत्रता दिवस संगोष्ठी हुई आयोजित

 

“जश्न-ए-आज़ादी में विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के संग,
संस्कृति साहित्य का गूंजेगी चहुंओर उमंग।

“स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में,
हमने विचारों और संकल्पों का दीपक प्रज्वलित किया।”

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2025 को विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के तत्वावधान में एक भव्य स्वतंत्रता दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने तिरंगे को नमन किया और देशभक्ति का भाव प्रकट किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और सशक्त बनाकर संस्था एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राहुल शुक्ल ‘साहिल’, राष्ट्रीय अध्यक्ष साकिब सिद्दीकी ‘बादल’, युवा चेतना शक्ति की अध्यक्ष संध्या कनौजिया श्रीजी, सांस्कृतिक चेतना शक्ति की अध्यक्ष पूनम तिवारी, आरती पाल, अंजली शर्मा, दीप किशन कनौजिया, मिथलेश विश्वकर्मा, मोमिन अहमद, एडवोकेट अखिलेश कुमार, श्रीमती रंजना सिंह, अखिल जी अकेला, शर्मा, प्रीति श्रीवास्तव, अंजलि शर्मा, श्रीमती प्रज्ञा शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, श्रीवास्तव जी सहित अनेक साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता और एकता का संदेश देते हुए सभी ने भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *