Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

थानाध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में नई पुलिस चौकी जी टी बी नगर का शुभारंभ

थानाध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में नई पुलिस चौकी जी टी बी नगर का शुभारंभ

प्रयागराज करेली। थाना करेली क्षेत्र में रविवार को नई पुलिस चौकी का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने किया।

उद्घाटन अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने फीता काटकर चौकी का औपचारिक शुभारंभ किया। तत्पश्चात चौकी प्रभारी अजीत मौर्य को विधिवत उनकी कुर्सी पर बैठाया गया और कार्यभार सौंपा गया। इस ऐतिहासिक पल पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नई पुलिस चौकी से क्षेत्र की जनता को त्वरित पुलिस सहायता और सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। चौकी अपराध नियंत्रण, विवाद निवारण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने चौकी प्रभारी और स्टाफ को ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

स्थानीय नागरिकों ने उद्घाटन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह पहल थानाध्यक्ष आशीष सिंह की दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें “महान थानाध्यक्ष” बताते हुए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *