रवीन्द्र मिश्र 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय हैंडबॉल टीम अंडर 17 चयनकर्ता नियुक्त

दिनांक 04 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2025 तक आगरा में आयोजित विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत रवीन्द्र मिश्र को प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय हैंडबॉल टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक पी.एन.सिंह, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक अजय गिरी, कॉलेज के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस, मंडलीय खेल सचिव राजकुमार, जिला खेल सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव, महिला खेल सचिव रंजना सिंह, आर.एस.ओ प्रेम कुमार, अरुण पांडे, हस्बीन अहमद,उमेश खरे,अनूप श्रीवास्तव,डॉ.जय प्रकाश शर्मा,मुकेश सिंह,अरविंद गौतम,वीरेंद्र सिंह,आलोक विश्वकर्मा,कौशल दीक्षित एवं समस्त खेल परिवार ने बधाई दी।
