हिंदी साहित्य भारती प्रयागराज के अध्यक्ष दिनेश तिवारी बनें

प्रयागराज हिन्दी साहित्य भारती के प्रयागराज इकाई के अध्यक्ष दिनेश तिवारी मनोनीत किए गए उक्त आशय का पत्र प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रहलाद बाजपेयी नें बुधवार को जारी करके दिया।
दिनेश तिवारी के संगठनात्मक क्षमता और साहित्य के प्रति निष्ठा के लिए जिम्मेदारी प्रदान की गयी हैं। जो भाजपा संगठन में शंकरगढ़ मंडल के महामंत्री दो बार रहें, पंचायत प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष रहें और जिला कार्यकारिणी सदस्य के साथ केंद्र में भाजपा सरकार बनने से पहले जिला मीडिया प्रभारी के रूप में भी काम किया हैं। इनके द्वारा लगातार संघर्ष के उपरांत 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी,मीडिया समन्वयक यमुनापार के रूप भी सफल निर्वहन किया।तत्पश्चात पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के मीडिया प्रभारी बनें। समाजसेवा के रूप में गांव की चौपाल लगाकर जनजागरण करते रहें आज भी गांव गांव में किसान जनचौपाल लगाकर किसानों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहें हैं।बता जाता हैं प्रत्येक सप्ताह में एक दिन जिलाधिकारी को जनहित जुड़े मुद्दे पर प्रार्थना पत्र देते रहते हैं। शंकरगढ़ के असिंचित इलाकों में सिंचाई का साधन हेतु नहर निर्माण का बीड़ा उठाया हुआ हैं। इनके कई लेख अखबार एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं इनके लेख पर काफी ख्याति और चर्चा का विषय बना।आप पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं। आपने कई प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, विधायक और सांसद चुनाव जिताने में अहम भूमिका निभाया हैं,जमीन से जुड़े भाजपा कार्यकर्त्ता हैं।क्षेत्र के विकास एवं समस्याओं पर अच्छी जानकारी और जनता एवं कार्यकर्ताओं में बहुत बढ़िया संवाद हैं।हिंदी साहित्य भारती आरएसएस का अंग हैं। जो कई जिलों के अलावा 36 देशों में सक्रिय हैं।इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व शिक्षामंत्री उत्तर प्रदेश रविंद्र शुक्ला हैं। यह हिंदी साहित्य, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना और भारतीय चिंतन और दर्शन के आधार पर मानवीय जीवन मूल्यों को पुनर्स्थापित करना हैं। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी स्थान मिल चुका है।साहित्य से जुड़े कार्यक्रम, संगोष्ठी, ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यशालाएं आयोजित करना और साहित्यिक पुरस्कार वितरित करना प्रमुख कार्य हैं।
मनोनीत होने पर काशी प्रान्त के कार्यकारिणी सदस्य विश्वपति,अनूप केसरवानी, आशुतोष त्रिपाठी, सोनू भटनागर, छेदी लाल साहू, आलोक गुप्ता, मनीष तिवारी, शैलेन्द्र पाण्डेय, मनोज मिश्रा, भोला गर्ग, गुलाब सिंह, रत्नाकर त्रिपाठी, कामता प्रसाद सिंह, दिवाकर सिंह, कृष्ण कुमार, दिनेश मिश्रा, राम चरण,नवनीत श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अविचल द्विवेदी,पूनम देवी, ठाकुर पप्पू सिंह, सतीश तिवारी,राजू सिंह पटेल, रमेश पासी, संजय केहरी आदि बधाई देकर शुभकामनायें दिया।
