दो दिवसीय जोसफेस्ट का हुआ भव्य आगाज

उजाला शिखर
प्रयागराज कार्यक्रम के प्रथम दिन के मुख्य अतिथि जम्मू और कश्मीर में एक प्रतिष्ठित आर्मी सर्विस कॉर्म्स की कमान संभाल रहे कर्नल अभिषेक सिंह रहे। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि सहित प्रधानाचार्य रेव. फादर वॉल्टर डी’सिल्वा, प्रशासक औबरी मगावन, समन्वयक ज्योति दुबे, प्रधानाध्यापक फादर मेलविन पेस, सेंट मेरी कॉन्वेंट, प्रयागराज की प्रधानाचार्या सिस्टर लिजी और विद्यालय के कप्तान आरिश अब्राहम आलम ने दीप प्रज्वलित कर ईश्वर से कार्यक्रम के सफल संचालन की कामना की।
ईश-वंदना को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के छात्रों ने चार प्रमुख भारतीय धर्मों – हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई – की प्रार्थनाएँ प्रस्तुत कीं। इन प्रार्थनाओं ने “विविधता में एकता” का सुंदर संदेश दिया।
