धूमधाम से निकाली गयी गिरिराज की शोभायात्रा, हुआ पूजन

46वें श्री गोवर्धन पूजन महोत्सव में बाल कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन
प्रयागराज। प्रयागराज में बुधवार को गोवर्धन पूजा महोत्सव पर जगह जगह आयोजन हुआ। श्री ब्रज रस रसिक भजन मण्डल के तत्वावधान में लूकरगंज स्थित श्यामा सदन राधे कृष्णा एन्क्लेव में 46वां श्री गोवर्धन पूजन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इससे पूर्व श्रीकृष्ण और बलराम की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। रथ पर सवार श्रीकृष्ण (राब्या पटेल) और बलराम (रिद्धी) की झांकी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में कृष्ण भक्तों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं शामिल रहीं। शोभायात्रा के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रीकृष्ण और बलराम का आरती एवं पूजन द्वारा स्वागत किया गया। शोभायात्रा राधे कृष्णा एन्क्लेव से निकलकर लूकरगंज हिम्मतगंज खुल्दाबाद होते हुए श्यामा सदन पहुंची। जहां उनका आरती एवं पूजन कर भव्य स्वागत किया गया। वहीं भक्ति गीतों पर भक्त झूमते थिरकते रहे। इसके बाद सर्वप्रथम श्रीकृष्ण और बलराम ने श्यामा सदन में गाय के गोबर से निर्मित श्री गोवर्धन की प्रतिमा का पूजन किया। भक्तजनों ने भी गिरिराज का विधिवत पूजन अर्चन किया। बाल कलाकारों से सुसज्जित कार्यक्रम में धार्मिकता के साथ साथ सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के पहलुओं का मंचन हुआ। भजन मण्डल के कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक डा अखिल निगम की सराहना की। कार्यक्रम में ओंकार दत्त गौतम, सौरभ शर्मा, गंगा विशुन, ओजास गौतम, सोनिका अग्रवाल, रमा द्विवेदी द्वारा सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। भक्तों ने गीत संगीत की प्रस्तुति की। बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को संगीतमय बना दिया। बाल कलाकारों में मुख्य रूप से राब्या पटेल (कृष्ण) रिद्धि पाण्डेय (बलराम), छवि निगम, आराध्या, सिद्धि पाण्डेय, रिया सोनकर, आद्या अग्रवाल, मिस्का माधवानी,नूर छाबड़ा, झरना द्विवेदी (सखियां) कुंज निगम, अयान पटेल,अंश श्रीवास्तव (सखा) आदि रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन प्रीति सोनकर ने किया। साज सज्जा राधिका निगम ने की। आर्गन पर कृष्णा निगम ढोलक पर प्रथम भट्ट तबले पर कौशिक गुप्ता ने संगत दी। निंबार्क आश्रम रामबाग के महंत श्री राधा माधव दास ने बाल कलाकारों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया और गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। भजन मण्डल के संचालक अतुल जी निगम ने सभी भक्त जनों के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं आरती और अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में संयोजक डॉ अखिल निगम, पूर्व पार्षद नटवर लाल भारतीय, डॉ एस के पाण्डेय, अधिवक्ता मनीष द्विवेदी, अधिवक्ता दुर्गेश दुबे, राजेंद्र कुमार तिवारी दुकान जी, राजन भारद्वाज, नन्दलाल प्रजापति, दुलीचंद सेठ, अंकित श्रीवास्तव, अवनीश दूबे, अमित यादव, शरद अग्रवाल, उज्वल निगम, गौरांग निगम, अन्नू, अनूप, ऊषा निगम, आकांक्षा निगम, शालू श्रीवास्तव, रीता डे , भारती चौहान, सरोज अग्रवाल, सुधा निगम, मीरा निगम, भारती चौहान, छाया निगम आदि रहे। यह जानकारी संयोजक डा अखिल निगम ने दी।
