Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

सरदार पटेल जयंती पर मंत्री नन्दी रन फ़ॉर यूनिटी कार्यकम में हुए सम्मिलित

सरदार पटेल जयंती पर मंत्री नन्दी रन फ़ॉर यूनिटी कार्यकम में हुए सम्मिलित

 

भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री नन्दी ने लगाई दौड़

आज का यह दिन एकता, अखंडता और समर्पण की भावना को सशक्त करने की प्रेरणा देता है:नन्दी*

भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रनिर्माण के शिल्पकार, देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
पटेल संस्थान अलोपी बाग चुंगी चौराहा से तिरंगा पार्क होते हुए हर्षवर्धन चौराहा तक आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थ सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर नमन किया। सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मंत्री नन्दी ने कहा कि यह दिन हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण की भावना को सशक्त करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार केसरवानी झल्लर, कुंज बिहारी मिश्र, रवि केसरवानी, अरुण पटेल, लल्लू, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, मंडल अध्यक्ष नैनी रजत दुबे, मंडल अध्यक्ष कीडगंज कबीर जायसवाल, दीप द्विवेदी, मनमोहन मिश्रा, अवधेश श्रीवास्तव, नीरज कुमार, नरसिंह, विजय कुशवाहा जलाल, विश्वास श्रीवास्तव समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *