Thursday, April 30Ujala LIve News
Shadow

भगवान पर अपशब्द लिखने वाले तथाकथित हिंदू केखिलाफ भयंकर आक्रोश – लालू मित्तल

भगवान पर अपशब्द लिखने वाले तथाकथित हिंदू केखिलाफ भयंकर आक्रोश – लालू मित्तल

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश प्रयागराज, मनोज मुंतशिर द्वारा भगवान सहस्त्रार्जुन के नाम के आगे गाली जैसे अपशब्द का प्रयोग किया गया, जिससे संपूर्ण वैश्य समाज बुरी तरह आहत है !अपने आपको फिल्मी गीतकार एवं लेखक मनोज मुंतशिर ने ना केवल वैश्य समाज का अपमान किया है बल्कि पूरे हिंदू समाज को शर्मसार किया… संगठन के कार्यकारिणी सदस्य लालू मित्तल ने यह बातें आयोजित बैठक में की l प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी ने अफसोस जताते हुए कहा कि 24 जुलाई के बाद लगातार हो रहे विरोध के बाद भी मनोज को अपने किए पर किसी भी प्रकार का पछतावा या अफसोस नहीं है! जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने जल्द ही इसके खिलाफ एफ आई आर लिखवाने की बात कही! राजकुमार गुप्ता एवं विजय गुप्ता ने इस प्रकार के लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने का आह्वान किया है. लालू मित्तल ने कहा कि यदि अभी भी कार्यवाही नहीं की गई तो हाईकोर्ट में रिट दायर की जाएगी और इस अपमान के लिए वैश्य समाज उसे कदापि माफ नहीं करेगा! सुशांत केसरवानी ने कहा कि शीघ्र ही वकील के माध्यम से हाई कोर्ट में मुकदमा करके मनोज मुंतशिर को दंडित करवाया जाएगा! आक्रोश को देखते हुए दैनिक भास्कर ने खेद प्रकाशित किया है जबकि मुंतशिर की ओर से अभी तक कोई स्पष्टीकरण ,खेद या माफी नहीं आई है, संगठन इस मामले में कड़ा स्टैंड लेने के मूड में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *