Sunday, March 15Ujala LIve News
Shadow

बाल दिवस पर राजकीय संप्रेषण गृह में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

बाल दिवस पर राजकीय संप्रेषण गृह में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

 

बच्चों को चॉकलेट, चिप्स, समोसा व अन्य खाद्य पदार्थ किया वितरित

 

प्रयागराज पंडित जवाहर लाल नेहरू (चाचा नेहरू) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार राजकीय संप्रेषण गृह में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कर पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। चाचा नेहरू के जन्म दिवस के उपलक्ष में महिला शरणालय,राजकीय संरक्षण गृह बालिका,राजकीय संप्रेषण गए शिशु के बालक बालिकाओं व बच्चों द्वारा कविता ,नाटक प्रस्तुति व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम द्वारा कार्यक्रम उपस्थित सभी बच्चों, बालक /बालिकाओं को चाचा नेहरू की उपलब्धियां को बताते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया गया।
बाल दिवस के अवसर पर दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय बल ग्रह शिशु में आवासित बच्चों के साथ केक काटकर चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया तथा समस्त बच्चों को चॉकलेट ,चिप्स ,समोसा व अन्य खाद्य पदार्थ वितरित करते हुए यह बताया गया कि चाचा नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे तथा उन्हें हमेशा आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते थे।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रयागराज समस्त संप्रेषण गृह के अधीक्षका परा विधिक स्वयंसेवक व अध्यापक अध्यापिकाएं इत्यादि उपस्थित थे यह जानकारी दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा पाठ कर प्रयाग द्वारा प्रदान की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *