Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज,विधि विभाग,बेनीगंज परिसर में पर्यावरण जागरूकता अभियान का आयोजन

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज,विधि विभाग,बेनीगंज परिसर में पर्यावरण जागरूकता अभियान का आयोजन

प्रयागराज इलाहाबाद डिग्री कॉलेज,प्रयागराज द्वारा अपने बेनीगंज परिसर में पर्यावरण जागरूकता अभियान आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के पर्यावरण संरक्षण संदर्भित अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य छात्रों और समुदाय में पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, जागरूकता सत्र तथा सतत जीवनशैली पर चर्चा जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. नीलम सिंह द्वारा किया गया तथा आयोजन समिति में डॉ. स्वाति, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. आकाश राम, डॉ. राष्ट्र गौरव और डॉ. अनामिका की सक्रिय सहभागिता रही।

अवसर पर डॉ नीलम सिंह ने युवाओं की पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भविष्य का निर्माण सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता के लिए प्रतिबद्ध है।
अभियान में विभागीय शिक्षक-शिक्षिकाओं,कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *