सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज में 141वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट एवं पी.टी. प्रदर्शन
“अनुशासन, परिश्रम, लगन और उत्कृष्टता — खेल केवल शरीर को नहीं, बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व को गढ़ते हैं।” – अज्ञात

प्रयागराज
सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज में दिनांक 21, नवंबर 2025 को, कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के, 141वें वार्षिक क्रीड़ोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्यता के साथ किया गया। सम्पूर्ण विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग एवं प्रसन्नता का वातावरण था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती सौम्या अग्रवाल के आगमन और सम्मानपूर्वक मंच तक उनके स्वागत से हुई। श्रीमती जेनिफर कटिंग द्वारा मुख्य अतिथि का परिचय कराया गया, जिसके बाद इलाहाबाद के रोमन कैथोलिक सूबा के बिशप, परम पूज्य डॉ. लुई मस्कारेन्हास और अन्य गणमान्य व्यक्ति, इलाहाबाद के रोमन कैथोलिक सूबा के विकार जनरल, रेव. फादर रेजिनाल्ड डिसूजा, नाज़रेथ अस्पताल के निदेशक, रेव. फादर विपिन डिसूजा और सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रबंधक, रेव. फादर लॉरेंस फर्नांडीस, गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत कॉलेज के प्रधानाचार्य, रेव. फादर वाल्टर डिसिल्वा, प्रधानाध्यापक, रेव. फादर मेलविन पेस, अतिरिक्त प्रशासक, श्री ए. मगावन और स्टाफ समन्वयक, श्री ज्योति दुबे ने गर्मजोशी से किया। ने उनका हार्दिक स्वागत किया तदोपरांत रेव फादर वाल्टर डी’सिल्वा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती सौम्या अग्रवाल (आई.ए.एस), उत्तर प्रदेश कैडर की 2008 बैच की एक अत्यंत कुशल एवं प्रतिष्ठित प्रशासनिक अधिकारी हैं। वे वर्तमान में प्रयागराज मंडल की मंडलायुक्त के रूप में दायित्व निभा रही हैं। उन्होंने बी.टेक. (सूचना प्रौद्योगिकी) की डिग्री प्राप्त की है और सिविल सेवा में आने से पूर्व लंदन में दो वर्ष तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य किया। उन्होंने अपने प्रथम प्रयास में ही यू.पी.एस.सी परीक्षा उत्तीर्ण की तथा पूरे भारत रैंक 24 प्राप्त किया। अपने प्रशासनिक सूझबूझ, दक्षता और जनता-केन्द्रित दृष्टिकोण के लिए वे विशेष रूप से जानी जाती हैं। प्रयागराज में उनकी नियुक्ति से पूर्व वे बरेली की मंडलायुक्त थीं तथा बलिया, बस्ती, उन्नाव, महाराजगंज आदि जिलों में भी दायित्व निभा चुकी हैं।
कार्यक्रम में कक्षा 5 द्वारा प्रस्तुत “द इंडियन पैट्रिकोर” ने वातावरण को सौम्यता और भारतीय संस्कृति की सुगंध से भर दिया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया और समस्त उपस्थित जनों ने आदरपूर्ण भाव से विद्यालय गान में सहभागिता की। छात्रों द्वारा शपथ ग्रहण के उपरांत मुख्य अतिथि ने मीट का औपचारिक उदघाटन किया। मुख्य अतिथि प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने सभी को संबोधित करते हुए विद्यालय की गरिमा, उसकी भव्यता, यहां के बच्चों की प्रतिभा एवं मनोहारी प्रस्तुति की दिल खोलकर प्रशंसा की। इसके उपरांत प्रधानाचार्य रेव. फादर वाल्टर डी’सिल्वा ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
खेल प्रतियोगिताओं का आरम्भ सभी वर्गों की 100 मीटर दौड़ से हुआ। इसके बाद कक्षा 1 (ABCD) का पी.टी. प्रदर्शन “द राइजिंग रिंग्स” और कक्षा 1 (EFGH) की प्रस्तुति “विंग्स ऑफ वंडर” ने अपनी लयबद्धता और सटीकता से दर्शकों को प्रभावित किया। बाद में 200 मीटर दौड़ आयोजित की गई।
कक्षा 2 (ABCD) द्वारा “आ ओडिसिया एस्टेलार” तथा कक्षा 2 (EFGH) द्वारा “हॉगवर्ट्स: अकादीमी दि माजि” की प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। कक्षा 1 एवं 2 की रेसें भी उत्साहपूर्ण प्रतिस्पर्धा के बीच सम्पन्न हुईं। कक्षा 3 (ABCD) द्वारा “रेस्क्यू रेंजर्स: सेम्पर परातुस” और कक्षा 3 (EFGH) द्वारा “रित्मो डेल ओएस्टे” की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
इसके बाद D डिवीजन की 100×4 रिले रेस ने मैदान के रोमांच को चरम पर पहुँचाया। कक्षा 4 (EFGH) द्वारा प्रस्तुत “कस्टोडी काएरूलियम, सर्वा विटम” अपनी भव्यता और संतुलन के कारण अत्यंत सराहनीय रही।
रेव फादर रेजीनॉल्ड डी’सुजा ने संबोधित करते हुए बताया कि खेलकूद जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है जो हमें जीवन के बहुमूल्य सिद्धान्त एवं जीने का तरीका सिखाता है जैसे अनुशासन, जीवन मूल्य, परिश्रम एवं आत्मविश्वास। उन्होंने शिक्षक एवं अभिभावकों का हार्दिक धन्यवाद किया जो बच्चों को पूर्ण सहयोग एवं अवसर प्रदान कर उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाते है।इसके उपरांत प्रधानाचार्य वाल्टर डि’सिल्वा ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
अंत में कक्षा 4 (ABCD) की प्रस्तुति “गैलेक्टिक डांस पार्टी” ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया। बच्चों ने मैदान में अपने आकर्षक रंगबिरंगी मनोहारी प्रस्तुति से आध्यात्मिकता , देश प्रेम एवं भारतीय संस्कृति की अनोखी छटा बिखेर कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन जूनियर कॉलेज कप्तान तेजस महर्षि के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। दिवस–1 का संपूर्ण आयोजन अनुशासित, ऊर्जावान और अत्यंत सफल रहा, जिसमें छात्रों की प्रतिभा और मेहनत स्पष्ट रूप से झलकती रही।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
100 मीटर दौड़
एफ डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम शौर्य मिश्रा रेड हाउस 16.69
द्वितीय अफ़ान अहमद ब्लू हाउस 16.93
तृतीय सिद्धांत बिसेन ग्रीन हाउस 18.25
ई डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम अल्तमस कबीर गोल्ड हाउस 15.69
द्वितीय कार्तिकेय यादव गोल्ड हाउस 16.03
तृतीय विनायक गोस्वामी रेड हाउस 16.05
डी डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम विदेश यादव रेड हाउस 15.53
द्वितीय मोहम्मद इब्राहिम गोल्ड हाउस 15.80
तृतीय अब्दुल अहद गोल्ड हाउस 16.12
200 मीटर दौड़
एफ डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम अमित सिंह ग्रीन हाउस 37.13
द्वितीय मीर अहमद रेड हाउस 38.51
तृतीय वैभव पाल ब्लू हाउस 39.37
ई डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम अल्तमस कबीर गोल्ड हाउस 34.03
द्वितीय कार्तिकेय यादव गोल्ड हाउस 34.04
तृतीय विनायक गोस्वामी रेड हाउस 35.65
डी डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम विधानस कर. यादव रेड हाउस 33.31
द्वितीय मोहम्मद इब्राहिम गोल्ड हाउस 33.66
तृतीय अथर्व श्रीवास्तव रेड हाउस 34.72
100×4 रिले दौड़
डी डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम तेजस महर्षि, मोहम्मद नोमान, विधानस कुमार यादव, अथर्व श्रीवस्तव रेड हाउस 1.06.53
द्वितीय अधिक रजनीश,
मुजम्मिल उस्मानी,
अली आबिद,
सक्षम मिश्र ग्रीन हाउस 1.07.98
तृतीय मोहम्मद इब्राहिम , अर्श अकबर,
दैविक प्रताप,
सैयद मोहम्मद अबीर काजमी गोल्ड हाउस 1.09.56
कक्षा 1 और 2 दौड़
कक्षा 1(रेस्क्यू द टेडी)
स्थान नाम टाइमिंग
प्रथम अतिदिव्य जायसवाल 13.65
द्वितीय अब्दुल रहमान 13.69
तृतीय जयस कुमार 13.73
कक्षा 2(रेसिंग रैबिट)
स्थान नाम टाइमिंग
प्रथम वरेण्य शुक्ला 10.91
द्वितीय मोहम्मद आदिम 10.94
तृतीय मोहम्मद अफ़ान 11.53
लेस्ली गॉर्डन कार्वर स्मृति व्यक्तिगत चैम्पियनशिप ट्रॉफी हेतु सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
एफ डिवीजन
नाम हाउस कक्षा
शौर्य मिश्रा रेड हाउस 3-C
अमित सिंह ग्रीन हाउस 3-F
मोहम्मद यूसुफ गोल हाउस 3-E
ई डिवीजन
नाम हाउस कक्षा
अल्तमस कबीर गोल्ड हाउस 4-A
डी डिवीजन
नाम हाउस कक्षा
विधानस कुमार यादव रेड हाउस 5-D
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
नाम कक्षा
जाएं अब्दुल्ला 5-F
सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर
नाम कक्षा
मोहम्मद हैदर सिद्दीकी 5-E
