Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

एलडीसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में उड़ान 2025 का भव्य आयोजन हुआ

एलडीसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में उड़ान 2025 का भव्य आयोजन हुआ


सोरांव,प्रयागराज

हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी एलडीसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में उड़ान 2025 का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ चेयरमैन संजय गुप्ता, वाइस चेयरमैन सुयश गुप्ता, निदेशक डॉक्टर एस के पोरवाल, उड़ान 2025 के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर टी एन सिंह डॉक्टर राजेश्वर शुक्ला, राजेश मणि त्रिपाठी एवं डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुधांशु सिंह डॉक्टर एम एल कौशल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस आयोजन में जिले के 42. इंटर कॉलेज के 1205 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया। संस्था के अध्यक्ष ने सभी आए हुए सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया। एलडीसी समूह का उद्देश्य है कि छात्र-छात्राओं को नियमित पाठ्यक्रम के अलावा खेल, कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सर्वांगीण विकास का अवसर प्रदान किया जाए। उन्होंने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। आयोजन के प्रथम दिवस में प्रथम पुरस्कार क्विज़ की नैना इंपीरियल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस मऊआइमा को प्राप्त हुआ तथा द्वितीय पुरस्कार कोमल वर्मा, ईश्वर सरन बालिका इंटर कॉलेज को मिला।

वहीं वर्किंग मॉडल में प्रथम पुरस्कार ईशा गुप्ता, ईश्वर सरन बालिका इंटर कॉलेज को और द्वितीय पुरस्कार आदित्यराज मिश्रा, एलडीसी पब्लिक स्कूल को प्राप्त हुआ। वहीं नॉन-वर्किंग मॉडल में प्रथम पुरस्कार कार्तिकय और अनुश्मान, LDC पब्लिक स्कूल को तथा द्वितीय पुरस्कार गौरी सिंह और इश्नेहा, ईश्वर सरण बालिका इंटर कॉलेज को प्राप्त हुआ। फेस पेंटिंग में प्रथम पुरस्कार जोत्सना सिंह और दिशिता केशरवाणी, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को तथा द्वितीय पुरस्कार सैल्जा शुक्ला और अनशिका पांडे, मधुवाचस्पति इंटर कॉलेज को प्राप्त हुआ। डिबेट प्रथम पुरस्कार सारा लतीफ, इंपीरियल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, मऊआइमा, प्रयागराज को प्राप्त हुआ। द्वितीय पुरस्कार श्रद्धा, BBS इंटरनेशनल स्कूल, गोहरी को मिला तथा तृतीय पुरस्कार संगमित्रा, GGIC, फाफामऊ को प्राप्त हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जे. आर. डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ को तथा द्वितीय पुरस्कार डाउन द हायर इंटर कॉलेज, अंधामा को प्राप्त हुआ। चेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सत्यम् कुशवाहा, एम. वी. इंटर कॉलेज को प्राप्त हुआ। द्वितीय पुरस्कार प्रिंस कुमार, अरविंद घोष इंटर कॉलेज को तथा तृतीय पुरस्कार सृजन चौधरी, ज्वाला देवी इंटर कॉलेज को प्राप्त हुआ। बैडमिंटन प्रतियोगिता में के पी. इंटर कॉलेज के दिव्य नारायण द्विवेदी को प्रथम पुरस्कार एवं जतिन अलवाणी को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं महिला वर्ग बैडमिंटन में अमरजंता इंटर कॉलेज की जैनब बानो को प्रथम पुरस्कार तथा अमरजंता इंटर कॉलेज की ही सिमरन बानो को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। अंत में मीडिया कोऑर्डिनेटर विभव रंजन एवं शुभेन्द्र श्रीवास्तव ने सभी आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *