खुद पर विश्वास करो क्योंकि यही सफलता की पहली सीढ़ी है-
पंकज जायसवाल

प्रयागराज आर्य कन्या इंटर कॉलेज, प्रयागराज के कर्मठ प्रबंधक पंकज जयसवाल की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक आहूत की गई ।
कार्यक्रम का शुभारंभ हम सब के प्रेरणा स्रोत प्रबंधक महोदय के स्वागत एवं प्रधानाचार्या श्रीमती नीना प्रजापति के स्वागत भाषण से हुआ ।स्वागत भाषण में आए हुए समस्त अभिभावकों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह बैठक छात्राओं के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए रखी गई है। आप सभी से अपेक्षा है कि छात्राओं को समय पर विद्यालय भेजें एवं बच्चों को विद्यालय मोबाइल न लाने दें ,नहीं तो बच्चे इसका दुरुपयोग कर सकते हैं ।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अर्द्धवार्षिक परीक्षाफल पर गहन चर्चा एवं छात्रों के सतत् विकास को ध्यान में रखते हुए रखी गई है.
प्रबंधक पंकज जयसवाल ने शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता के बाद बच्चों के सबसे करीब शिक्षक ही होता है ,इसलिए शिक्षिकाओं की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है कि वह बच्चों का सर्वांगीण विकास करें एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको भी जागरूक रहने की विशेष आवश्यकता है।प्रतिदिन आप लोग बच्चों का बैग चेक करें उन्हें समय से विद्यालय भेजें और उन्हें मोबाइल से थोड़ा दूर रखें ,इससे समय के दुरुपयोग के साथ-साथ अन्य बहुत सी गतिविधियों में भी रोक लगेगी । अभिभावकों से यह भी कहा कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाफल को देखते हुए वार्षिक परीक्षा के लिए अपने बच्चों को अधिक परिश्रम कराऐ एवं नियमित विद्यालय भेजें।समय-समय पर विद्यालय आकर विषय अध्यापिकाओं एवं कक्षा अध्यापिका से अवश्य मिले।
प्राइमरी इंचार्ज अनुपमा श्रीवास्तव ने अभिभावकों से अपनी बात साझा करते हुए कहा कि अभिभावकों को बच्चों का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। बच्चों को बचपन से ही आत्मनिर्भर बनाएं एवं उन्हें अपने छोटे-छोटे काम स्वयं करने के लिए प्रेरित करें। ठंड को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्वेटर- टोपी ,जूते-मोजे और यूनिफॉर्म पहनाकर ही विद्यालय भेजें और प्रतिदिन उनका बैग लगाने में उनकी मदद करें।
विद्यालय की उप प्रधानाचार्या आशा श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रबंधक को धन्यवाद दिया कि अपना अमूल्य समय निकालकर विद्यालय में आकर आपने इस बैठक की गरिमा बढायी एवं सभी अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया कि इतनी ठंड में भी एवं अपने काम को छोड़ते हुए इस बैठक में शामिल हुए ।
कार्यक्रम का कुशल संचालन चीफ प्रॉक्टर ऋतु अरोरा ने किया ।
इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं सलोनी अग्रवाल, रैहां इदरीश, शिखा कनौजिया ,रूपा गुप्ता,रीना क्वात्रा, मनीक्षा श्रीवास्तव, दिव्यांशी यादव श्वेता वर्माआदि शिक्षिकाएं एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।
