Saturday, February 22Ujala LIve News
Shadow

महापौर ने दिखाई हरी झंडी, सैकड़ों लोगों के साथ मंत्री नन्दी ने चलाई साइकिल

Ujala Live

महापौर ने दिखाई हरी झंडी, सैकड़ों लोगों के साथ मंत्री नन्दी ने चलाई साइकिल

*राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं हर घर तिरंगा लहराएं:नन्दी*

*आजादी के अमृत महोत्सव में भी राजनीति की रोटी सेकने से बाज नहीं आ रहा विपक्ष*

*आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित की गई साइकिल तिरंगा यात्रा*

*महापौर ने दिखाई हरी झंडी, सैकड़ों लोगों के साथ मंत्री नन्दी ने चलाई साइकिल

*राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर ध्वजारोहण करें: अभिलाषा गुप्ता नन्दी*

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रयागराज के जन जन में जागरूकता फैलाने और हर घर तिरंगा लहराने के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के नेतृत्व में साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसे प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने सुभाष चौराहे पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भारत माता के जयघोष और वंदे मातरम के नारों के 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा लगाने का संदेश दिया।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण, नगर निगम प्रयागराज एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित साइकिल तिरंगा यात्रा सुभाष चौराहे से शुरू हुई, जो अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। साइकिल यात्रा में सम्मिलित होते हुए मंत्री नन्दी ने साइकिल चलाई।

मंत्री नन्दी ने कहा कि अमर बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और हजारों लोगों की कुर्बानी और संघर्ष के कारण ही आज भारत देश आजादी का अमृत महोत्सव माना रहा है।
हम सब का कर्तव्य है कि आजादी के अमृत महोत्सव और
स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व को दिल से मनाएं।

प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि राष्ट्र ही हमारी पहचान है, इसलिए अपनी पहचान बढ़ाएं, हर घर तिरंगा जरूर लहराएं। उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ प्रयागराज भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाने को तैयार है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में तिरंगा बना रही हैं। देश और प्रदेश के साथ पूरा प्रयागराज तिरंगा मय होगा। 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराएगा।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 130 करोड़ जनता की समृद्धि खुशहाली के लिए समर्पित हैं।
आजादी का अमृत महोत्सव आज जन आंदोलन बन चुका है विपक्ष के लोग आजादी के अमृत महोत्सव में भी राजनीति की रोटी सेकने से बाज नहीं आ रहे हैं।
जिस तरह से आजादी का अमृत महोत्सव जन-जन आ रहा है विपक्ष अपनी हंसी को उड़वा रहा है। आम जनता आज पूरे उत्साह के साथ से देश का उत्सव मना रही है।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ ही एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, वीसी पीडीए, सिविल लाइंस व्यापार मंडल के व्यापारी गण मौजूद रहे।

Leave a reply

  • Default Comments (0)
  • Facebook Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें