406 वा हजरत कमल साहब बाबा का उर्स मुबारक मनाया गया

प्रयागराज हजरत कमल शाह बाबा सालाना उर्स मुबारक मनाया गया शाहगंज मैदान में सुबह फजर की नमाज के बाद कुरान खानी की गई मजार पर गुस्ल की रस्म अदा की गई चादर चढ़ाई गई लंगर किया गया दुआओं में मुल्क में चैन अमन की दुआ की गई।
ईशा की नमाज के बाद चादर व गागर निकाली गई पूरे रास्ते नातिया कलाम पेश किया जा रहा था। मुख्य अतिथि अशोक सिंह पू्र्व काउंसिल अध्यक्ष हाई कोर्ट व बब्बन दुबे प्रदेश कार्य समिति सदस्य समाजवादी पार्टी कव्वाली के कार्यक्रम में शामिल हुए।
देर रात कव्वाली का प्रोग्राम शुरू हुआ अजमत साबरी दिल्ली व सावेद वाराणसी में मेरठ के बीच कव्वाली का जोरदार मुकाबला हुआ जिसको सुनकर मजमा झूम उठा वाह वाह करने लगे चारों तरफ से फरमाइशी कव्वाली की मांग आती रही हजारों का मजमा रात भर जमा रहा हुजूर कि शान मे सलाम पेश करके कार्यक्रम समाप्त किया गया।
खादिम हारिस खान आमिर खान अमान खान जफर खान पूर्व पार्षद डाबर भाई अकरम शगुन आदिल सादाब विक्की अयान शहजादे खान सिंम्मू सोनी रंजीत शकील हजारों का मजमा कव्वाली प्रोग्राम में शामिल हुआ।
