Sunday, March 8Ujala LIve News
Shadow

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय कौशांबी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया 

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय कौशांबी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया 

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय कौशांबी के द्वारा महिलाओं की शशक्तीकरण के उपलक्ष्य पर शाखा फाफामऊ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का सफल आयोजन किया गया जिसमे जिला समस्त महिला कार्मिक द्वारा सहभागिता की गई । पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी (PO), नेडा कोमिल द्विवेदी एवं थाना फाफामऊ के उप-निरीक्षक (Sub-Inspector), ममता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कोमिल द्विवेदी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिला एवं बैंक कार्मिको को संबोधित करते हुए कहा कि समानता का अर्थ केवल अधिकार पाना नहीं, बल्कि उन अवसरों तक पहुँचना है जो हमें आत्मनिर्भर बनाएं। पिछड़ा वर्ग कल्याण और ऊर्जा (NEDA) के क्षेत्र में कार्य करते हुए मेरा यह मानना है कि जब एक महिला सशक्त होती है, तो वह पूरे समाज की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम विकास की मुख्यधारा में हर उस महिला को जोड़ें जो पीछे छूट गई है। श्रीमती ममता ने कहा की सुरक्षा ही वह नींव है जिस पर सशक्तिकरण की इमारत खड़ी होती है। एक सुरक्षित वातावरण में ही महिलाएं अपने सपनों को पंख दे सकती हैं। फाफामऊ पुलिस की ओर से हमारा संकल्प है कि हर महिला खुद को निडर महसूस करे। समानता तभी सार्थक है जब महिलाएं बिना किसी भय के अपने क्षेत्र में कार्य कर सके और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गर्व के साथ निभाएं । कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के उत्थान हेतु उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कौशाम्बी क्षेत्र के क्षेत्रीय पबंधक श्री अनिल कुमार ने कहा की संस्थानों की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है। कौशंबी क्षेत्र में हम महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्यस्थल और समान विकास के अवसर सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जब महिलाएं नेतृत्व संभालती हैं, तो कार्यक्षमता और संवेदनशीलता का एक अद्भुत संगम देखने को मिलता है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए के मंच सचालक आशीष रॉय (मिख्या प्रबंधक) ने कहा की महिला हर किरदार को बखूबी निभाती है चाहे वो एक माँ हो या एक पत्नी हमे हर महिलाओं का सम्मान करना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *