जुटे इलाहाबाद विश्व विद्यालय से जुड़े पुरा छात्र, की छात्रों की बेहतरी पर चर्चा

प्रयागराज AUAA की महासचिव शिखा दरबारी के प्रयागराज प्रवास के दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्रों की बैठक दरबारी के साथ सिविल लाइन्स स्थित होटल विट्ठल में सम्पन्न हुई।
बैठक में पुरा छात्रों के सहभागिता से अपने महबूब विश्वविद्यालय और वहां से बरगदी परिवार से जुड़े छात्रों के बेहतरी पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में शिखा दरबारी के साथ ही इविवि के छात्र नेता रघुनाथ द्विवेदी, विजय कुमार सिंह, अलोक पाण्डेय “पिंटू”, अजय शुक्ला एडवोकेट, भाजपा नेता जयवर्धन त्रिपाठी, हिमांशु मिश्रा, शुभेन्दु मिश्रा,अरुण त्रिपाठी आदि दर्जनों साथी शामिल रहे।
