Tuesday, March 24Ujala LIve News
Shadow

प्रयागराज की प्रमुख हस्तियां सार्फ (SARF) अवार्ड से सम्मानित

प्रयागराज की प्रमुख हस्तियां सार्फ (SARF) अवार्ड से सम्मानित


प्रयागराज की एक प्रमुख संस्था सार्फ ने सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रयागराज की प्रमुख हस्तियों को मुख्य अतिथिगण पीयूष कांत मिश्रा (डी.आई. जी. होमगार्ड्स) जी.डी. तिवारी(निदेशक फॉरेन फंड एसोसिएशन), डॉ. सोनिया सिंह ( निदेशक नारायण स्वरूप हॉस्पिटल) और निशीथ वर्मा( सिटीजन हाउसिंग) अमित पांडेय (डिविजनल कमांडेंट होम गार्ड) के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया।
इन प्रमुख हस्तियों में जो प्रयागराज से संबंधित हैं, उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली प्रमुख हस्तियों में अभिलाष नारायण(अभिनय), उदयचंद्र परदेसी(लोक गायन ), दलीप चौरसिया (समाज सेवा), राकेश वर्मा, संस्कृति विभाग (लोक कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए ), डॉ. तौकीर जैदी (प्रसिद्ध गीतकार और शायर), राजेश वर्मा( डाक विभाग), अतिया नूर(शायरा), रमा मंत्रोस(लोक गायन), एम. गुलरेज (फिल्म पत्रकारिता और फिलेटली), मनोज गोस्वामी (सिनेमेटोग्राफर),भोला सिंह (साहित्य), नवनीत श्रीवास्तव (अभिनय), डिप्टी गौतम और निर्देशक राकेश वर्मा (रंगकर्म ) आदि विशेष उल्लेखनीय रहे। इन सभी को सार्फ लेजेंडरी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मुंबई से विशेष रूप आए रवि इलाहाबादी को प्रयाग गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव (फिल्म निर्देशक ) ने कार्यक्रम को संचालित किया ।संस्था की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने लोगों का स्वागत अभिनंदन किया।अंत में संस्था के संरक्षक कुमार नारायण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *