कोल्ड स्टोरेज हादसे के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
नामित पार्षदों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भी हुआ स्थगित

प्रयागराज
सोमवार को फाफामऊ में हुए कोल्ड स्टोरेज के दर्दनाक हादसे में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए हादसे में घायलों के प्रति संवेदना प्रकट की गई। वहीं मंगलवार को प्रयागराज नगर निगम के नवनियुक्त नामित पार्षदों के होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया। सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि अत्यंत हृदयविदारक है। सरकार और संगठन की संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य प्रदान करे। इस अवसर पर महानगर महामंत्री डॉ शैलेष कुमार पांडेय, जिला मंत्री अजय सिंह, दीप द्विवेदी, विजय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, आनंद दुबे, मो. शरीफ, सुजीत कुशवाहा, मोहित गुप्ता, गया प्रसाद, गोपाल श्रीवास्तव, शोभिता श्रीवास्तव, पार्षद नीरज गुप्ता पार्षद ज्ञानेंद्र अनूप कुमार शुभम सिंह शशिकांत श्रीवास्तव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
