अंडरवर्ल्ड से जुड़े शातिर अपराधी राजेश यादव को मिली ज़मानत

प्रयागराज
संगम नगरी के बहु चर्चित डॉ. कार्तिकेय शर्मा अपाहरण काण्ड के मुख्य अभियुक्त माफिया राजेश यादव को जिला न्यायलय से ज़मानत मिल गई.22 सालों तक सलाखों के पीछे रहने के बाद उसने खुली हवा में सांस ली है. राजेश यादव झूंसी का रहने वाला शातिर अपराधि है.मुंबई के बहुचर्चित काला घोड़ा शूटआउट में नाम आने के बाद राजेश अपराध की दुनिया का बड़ा नाम बन गया था।जुर्म और जरायम की दुनियाँ का राजेश बेताज़ बादशाह बन बैठा.
