डॉ. संतोष सिंह को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान — चिकित्सा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण

प्रयागराज के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है कि प्रख्यात सर्जन एवं असिस्टेंट प्रोफेसर, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, डॉ. संतोष सिंह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और सेवा भावना को देखते हुए यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया, जो न केवल उनके व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक है बल्कि पूरे चिकित्सा जगत के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
डॉ. संतोष सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और कुशलता से न केवल प्रयागराज बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि चिकित्सा क्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा से किया गया कार्य हमेशा पहचान पाता है। डॉ. संतोष सिंह का यह सम्मान युवा डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के लिए प्रेरणा है कि वे भी अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें और समाज की सेवा में अपना सर्वोत्तम योगदान दें।
समाज के विभिन्न वर्गों और गणमान्य व्यक्तियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए डॉ. संतोष सिंह को बधाई दी है। यह सम्मान न केवल उनके परिवार और सहयोगियों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे प्रयागराज और उत्तर प्रदेश के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है।
इनका योगदान न सिर्फ प्रयागराज जिले में अपितु पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं सोशल मीडिया पर डॉक्टर की सराहना हो रही है। इसी कड़ी में जिला प्रयागराज के अनेक प्रमुख आम जनों पर डॉ. संतोष एवं युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं की टोली ने माल्यार्पण कर उनका हार्दिक स्वागत किया।
राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष समाजसेवी निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान पाना यह सिद्ध करता है कि प्रयागराज के गौरव की बात है। डॉ. संतोष सिंह न सिर्फ चिकित्सक, एक अच्छे इंसान भी हैं जो समाज की हर परिस्थिति में सेवा देने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
पेशे से अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रयागराज ऐसे चिकित्सकों का केंद्र हो गया है, जहां चिकित्सकों को भगवान के रूप में देखा जाता है। वहीं एक तरफ डॉ. संतोष सिंह जैसे सफल चिकित्सकों का सम्मान होना गर्व की बात है।
सहपाठी व प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ सुनील विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें मिला सम्मान समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की प्रेरणा है। बचपन से ही कुशल सामाजिक संवाद करने के कौशल युक्त डॉ संतोष सिंह को हम सभी अन्य डॉक्टरों के लिए भी एक उदाहरण के रूप में देखते है। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा उनका सम्मान किया जाना इस बात का प्रमाण है।
सम्मान समारोह में मिथिलेश सिंह, प्रवीण सिंह, विक्रम सिंह, डॉ. जे. पी. सिंह, पत्रकार नागेंद्र सिंह, अखिलेंद्र विश्वकर्मा, आदर्श, प्रियांशु, अर्जुन सिंह, दीपक सिंह, अंशिका देवी, पूजा, अविनाश विश्वकर्मा, गौरव सिंह, शानू, दीपक सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
