Monday, March 30Ujala LIve News
Shadow

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, प्रयागराज तथा उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सार्थक सांस्कृतिक उत्सव का भव्य

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, प्रयागराज तथा उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सार्थक सांस्कृतिक उत्सव का भव्य

प्रतिष्ठित चैनल उजाला लाइव ने किया सम्पूर्ण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण 

प्रयागराज.आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, प्रयागराज तथा उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय सार्थक सांस्कृतिक उत्सव का भव्य शुभारम्भ हुआ। दो दिवसीय चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ ‘लोक समागम माटी की महक अपनों का साथ से हुआ। जिसे दीप प्रज्जवलन व गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने दिया, जिन्होने बताया कि लोक संस्कृति, लोकनृत्य एवं लोकगीत युवाओं में भारतीयता एवं राष्ट्रवाद की भावना का संचरण करते हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विनीता जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह महाविद्यालय शिक्षा, ज्ञान के साथ संस्कार एवं लोक संस्कृति का संवाहक बना हुआ है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रयागराज नगर निगम के महापौर गणेश केसरवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की लोक परम्परायें ही भारत की जान है, जो उसे राष्ट्रपुरूष बनाती है। ललित कला की विभिन्न विधाओं के माध्यम से हम सभी अपने देश की संस्कृति से जुड़ पाते है।

कार्यक्रम के मुख्य कलाकारों के क्रम में प्रयागराज के प्रसिद्ध गायक मनोज गुप्ता एवं उनकी टीम ने ये चमक ये दमक फुलवन में महक, सूरज की मर्मी से जलते हुए तन को मिल जाए तरूवर की छाया’ जैसे गीतो से सभी का मन मोह लिया। इसी क्रम में प्रो० इभा सिरोठिया, डॉ० रंजना त्रिपाठी, डॉ० चित्रा व डॉ० अंकिता चतुर्वेदी ने भी सुमधुर गायन प्रस्तुत किया। प्रसिद्ध भरतनाट्यम कलाकार उर्वशी जेटली एवं उनकी टीम ने शिव ताण्डव एवं महिषासुरमर्दिनी स्त्रोत पर नृत्य की प्रस्तुति दिया। प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना पूजा अग्रवाल ने गंगा अवतरण नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। प्रसिद्ध राजस्थानी लोक नृत्यांगना कृति श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने केसरिया बालम पधारो म्हारो देश पर नृत्य व अन्य राजस्थानी लोकनृत्य से सबका मन मोह लिया। महाविद्यालय की पुराछात्रा कत्थक नृत्यांगना वर्षा मिश्रा एवं उनकी टीम ने गणेश स्तुति, दुर्गा स्तुति प्रस्तुत की। सोनाली चक्रवर्ती एवं उनकी टीम ने राधा कृष्ण रासलीला, लट्ठमार होली एवं बरसाने की फूलो वाली की होली की प्रस्तुत दी।

कार्यक्रम की श्रंखला में स्व० इन्दिरा जायसवाल निबन्ध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार जाहनवी (आर्य कन्या) को 5000/-, द्वितीय पुरस्कार समृद्धि राय (आर्य कन्या) को 3000/- एवं तृतीय स्थान कमलेन्द्र नाथ (ईश्वर शरण) को 2000/- व पांच सान्त्त्वना पुरस्कार भी दिया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन चीफ प्रॉक्टर डॉ० रंजना त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या प्रो० अर्चना पाठक के द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर आर.एस. वर्मा (आई.ए.एस.), सी.एम.ओ डॉ० पी. के. सिन्हा, नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन अनिल प्रसाद केसरवानी, डॉ० हरिशचन्द्र जायसवाल, प्रो० मंजुला जायसवाल, ज्योति भूषण गुप्ता, आर्य समाज चौक के प्रधान रवीन्द्र नाथ जायसवाल, डॉ० अंकिता चतुर्वेदी, राधा सक्सेना, प्रो० इभा सिरोठिया, प्रो० अंजू श्रीवास्तव, प्रो० नीलांजना जैन, डॉ० कल्पना वर्मा, डॉ० अमित पाण्डेय, डॉ० चित्रा चौरसिया, डॉ० मुदिता, डॉ० ज्योति रानी जायसवाल, डॉ० शशि, डॉ० स्मिता, डॉ० सव्यसांची, डॉ० सोनमती, डॉ० श्याम कान्त, डॉ० पूजा जायसवाल, डॉ० दामिनी, डॉ० रागिनी, डॉ० सोनम, डॉ० आरती, डॉ० भारती, डॉ० सुधा, डॉ० शिवानी एवं बड़ी संख्याओं में छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *