Monday, March 30Ujala LIve News
Shadow

सेंट जोसेफ कॉलेज में आयोजित हुआ ओरियंटेशन कार्यक्रम

 

सेंट जोसेफ कॉलेज में आयोजित हुआ ओरियंटेशन कार्यक्रम

प्रयागराज सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज के सभागार में मरीना पब्लिकेशन की ओर से कॉम्पटेंसी बेस्ड एजुकेशन पर आधारित एक ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका सुमोना बनर्जी ने मरीना पब्लिकेशन की ओर से आए अतिथि बृजेश शर्मा और रश्मि सिंह के स्वागत से किया , जिसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर वॉल्टर डिसिल्वा ने प्रकाशक अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट किया । रश्मि सिंह स्काईलार्क वर्ड स्कूल की प्रधानाचार्या तथा कई वर्षों से करियर काउंसलर भी रही है । यह कार्यक्रम कॉलेज के प्रधानाचार्य और हेडमास्टर फादर मेल्विन पेस के नेतृत्व में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए आयोजित हुआ। प्रकाशक अतिथि ने कक्षा शिक्षण को एप्लीकेशन बेस्ड अपनाने तथा शिक्षण को बेहतर और रूचिपूर्ण बनाने हेतु कुछ महत्वपूर्ण गतिविधियों तथा शिक्षण के दौरान प्रयोग किए गए क्रियान्वयन कार्य की चर्चा समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं के साथ अपने प्रश्न और उत्तर के माध्यम से करते हुए विभिन्न तरीकों को अपनाना बताया।उन्होंने प्रयोगात्मक अधिगम द्वारा विद्यार्थियों को सीखने पर विशेष चर्चा की उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सुनिश्चित भविष्य हेतु प्रश्नपत्रों और परीक्षा की तैयारियां भी इसी के अनुरूप करना आवश्यक है। सेमिनार के अंत में विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती दर्शना मदनानी ने आए हुए अतिथियों को इस उत्कृष्ट सेमिनार के लिए धन्यवाद दिया।इस तरह से यह सेमिनार कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *