महिला आरक्षण पर बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति: महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी होगी मजबूत

प्रयागराज
विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने प्रयागराज पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने मीडिया से औपचारिक बातचीत में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अब इस विधेयक से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य था कि जब वे 17 वीं लोकसभा में केंद्रीय मंत्री थीं तो नारी शक्ति वंदन अधिनियम आया था और अब संसद में इस विधेयक पर बहस होगी और एक संवैधानिक दर्जा लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को मिलेगा। तीन राज्यों(पुडुचेरी, असम व केरल) में हुए मतदान को लेकर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। जिन राज्यों में मतदान हुआ वहां की जनता ने बढ़ चढ़कर इस लोकतांत्रिक पर्व में भाग लिया और लोकतंत्र पर विश्वास जताया। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था व संविधान पर भरोसा करना चाहिए लेकिन बंगाल में कुछ लोग ऐसा नहीं कर रहे जो चिंताजनक है।
संगम स्नान व लेटे हनुमान जी के किए दर्शन
शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने त्रिवेणी संगम स्नान कर बंधवा स्थित लेटे हनुमान जी का दर्शन पूजन कर जनकल्याण की कामना की। वहीं नमामि गंगे के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी की अगुवाई में साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँ गंगा सेवा की सेवा और स्वच्छता के पुनीत कार्य में सभी सदस्यों का योगदान प्रशंसनीय है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत अभिनंदन
शुक्रवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनका कुशल क्षेम पूछते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर, जिला महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय, विक्रमजीत भदौरिया, जिला मंत्री विजय श्रीवास्तव, अरुण पटेल, अजय सिंह, रवि केसरवानी, मनोज कुशवाहा, दीप द्विवेदी, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, जिला मीडिया सह प्रभारी विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा ,निर्दोष सिंह गोलू, मयंक दुबे, अंगद पटेल, शोभिता श्रीवास्तव, संजय सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
