मातृ शक्ति के हित में डबल इंजन सरकार ने किए उल्लेखनीय कार्य: संजय गुप्ता
बस्ती संपर्क अभियान व आगामी कार्यक्रमों को लेकर महिला मोर्चा की बैठक

प्रयागराज
बस्ती संपर्क अभियान को लेकर शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत भाजपा महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि मातृ शक्ति के हित में डबल इंजन सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं और अब इसी की जानकारी व उपलब्धियों को लेकर महिला मोर्चा को महिलाओं के बीच में जाना है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, लखपति दीदी, सुकन्या समृद्धि योजना, महिला हेल्पलाइन 181 जैसी कई उल्लेखनीय योजनाएं आज संचालित हो रही हैं। अभी महिला आरक्षण विधेयक पर भी बहस होने वाली है जिनकी जानकारी महिलाओं तक पहुंचानी है। आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में नारी शक्ति पद यात्रा, सम्मेलन, हस्ताक्षर अभियान आदि कार्यक्रम चलाए जाने हैं जिसको सफल बनाने का दायित्व महिला मोर्चा पर है। 2027 को लेकर मोर्चा पूरी मेहनत व सक्रियता से लग जाए। बैठक का संचालन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा रस्तोगी ने किया। महिला मोर्चा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अर्चना शुक्ला, कुंज बिहारी मिश्रा, आनंद सोनकर, डॉ शैलेश पांडेय, वंदना शर्मा, आभा सिंह, रीता सिंह, चंद्रा अहलूवालिया, प्रियंका पराशर, कंचनलता कुशवाहा, पार्षद स्वारिका भरद्वाज, दुर्गेश नंदिनी सहित महिला मोर्चा कार्यकत्रियां, जिला मंत्री विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, दीप द्विवेदी, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, जिला मीडिया सह प्रभारी विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे
