- ‘मार्केट से कारोबारी के अचानक लापता होने से व्यापारी वर्ग हतप्रभ

जनपद की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक मार्केट शाहगंज में एक कारोबारी अचानक कारोबार करते-करते अपनी दुकान से 9 अप्रैल यानी कल लापता हो गए।
इस अप्रत्याशित घटना से शाहगंज की दुकानदारों में अजीब सी बेचैनी व्याप्त हो गई है। शाहगंज मार्केट के व्यापारियों ने आज शाहगंज सर्व व्यापार मंडल के कार्यालय पर अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल के समक्ष अपनी व्याकुलता को जाहिर किया और मांग रखा पुलिस प्रशासन शीघ्र से शीघ्र इस घटना का खुलासा करें ताकी लापता व्यापारी के साथ कोई अनहोनी नहीं होने पाए
सभी ने मिलकर व्यापारी की कुशलता के लिए प्रार्थना किया।
शाहगंज सर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल ने बताया घटना की जानकारी उन्हें सुबह थानाध्यक्ष थाना शाहगंज कपिल चहल की फोन कॉल के माध्यम से हुई उन्होंने बताया थाने पर एक मिसिंग तहरीर आई है मार्केट का व्यापारी जिसकी फोटो भेजा जा रहा है, की जाँच मे व्यापार मंडल सहयोग करते हुए अधिक से अधिक घटना के विषय में जानकारी उपलब्ध करवाये। व्यापार मंडल के व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचना प्रसारित किया दिन भर अनाउंसमेंट किया,अध्यक्ष की मांग पर व्यापारी भाइयों ने अपने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो यह यह जानकारी हुई, दुकान से पैदल निकलकर व्यापारी जॉनसन गंज चौराहे की ओर आगे बढ़ा है। अध्यक्ष द्वारा लापता व्यापारी प्रभाकर मालिक फर्म बालाजी इलेक्ट्रॉनिक शाहगंज के विषय में उनके सगे संबंधियों और स्टाफ से जानकारी जीति गई तो मालूम हुआ दोपहर 12:00 के आसपास मोबाइल चेक कर रहे थे और बोले 1 घंटे में वापस आ रहा हूं फिर पलट कर वापस नहीं आए। शाम तक इंतजार किया नहीं मिलने पर थाना शाहगंज में तहरीर दिया गया।
व्यापार मंडल कार्यालय पर भारी संख्या में व्यापारी एकत्र हुए और प्रशासन के समक्ष व्यापार मंडल के माध्यम से मांग रखी इस अप्रत्याशित घटना का खुलासा शीघ्र से शीघ्र करें और लापता व्यापारी को सकुशल वापस ढूंढने में पुलिस सक्रिय भूमिका निभाये। एस एच ओ थाना शाहगंज कपिल चहल द्वारा पुलिस प्रशासन भेज कर मौका मुआईना और आवश्यक जानकारियां जुटाई और कहा गया पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है लापता व्यापारी का सी डी आर आदि निकालने की कार्यवाही भी किया जा रहा है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा प्राय शहर के सभी बाजारों में चरसियों गंजेड़ियों के उत्पाद की विषय पर भी रोक लगाने की प्रशासन से मांग रखी जा रही है आए दिन या अराजक तत्व विभिन्न मार्केट से चोरी आदि की घटनाएं कार्य कर रहे हैं शाहगंज सर्व व्यापार मंडल और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर प्रयागराज अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल ने कहा सभी व्यस्त बाजारों में पुलिस चौकसी गस्त और अधिक बढ़ने की मांग है और अवांछनीय अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की भी आवश्यकता है ताकि व्यापारियों का सम्मान और सुरक्षा बनी रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से अनिमेष अग्रवाल, अंतस अग्रवाल, अजय अम्बिका, मोनू गुप्ता, पवन केवलानी तरुण नौलानी, योगेश त्रिपाठी, महेन्द्र चौरसिया, डी एन सिंह, मो मुर्तज़ा, मो ज़ीशान, आलोक जायसवाल, सोनू त्रिपाठी, सुनील मंडल, मनोज साईं वाले, अनुल हसन, लालू स्पीकर, अमित गुप्ता, अभिषेक जायसवाल मुदित जायसवाल, दिलीप वर्मा, आशीष सोनकर आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
